बनिए इंडियन एयरफोर्स में अधिकारी 

भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग टेक्नीकल या ग्राउंड डयूटी ब्रांच में से किसी भी एक ब्रांच से जुड़कर शानदार कॅरियर बनाने के इच्छुक युवा का सकते है एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी एएफसीएटी के लिए आवेदन प्रवेश से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को उतीर्ण करने के बाद आपको संबधित ब्रांच का प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके बाद तैनाती दी जाएगी प्रवेश प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा के अलावा इंटेलीजेंस टेस्ट ग्रुप टेस्ट इंटरव्यू और मेडिकल होग।

क्या है कोर्सेज  

एएफसीएटी के जरिए जिन कोर्सेज में प्रवेश दिया जाना है वे इस प्रकार है फ्लाइंग ब्रांच इस ब्रांच में पुरूष एवं महिला दोनो शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए आवेदन कर सकते है टेक्नीकल ब्रांच इसमें परमानमेट कमीशन पुरूषों के लिए व शॉर्ट सर्विस कमीशन पुरूषों महिलाओं दोनो के लिए ग्राउंड डयूटी ब्रांच इस ब्रांच में परमानेंट कमीशन पुरूषों के लिए है। शॉर्ट सर्विस कमीशन पुरूषों व महिलाओं दोनों के लिए है। 

कमीशन का मतलब 

इंडियन एयरफार्स के इन कोर्सेज शॉर्ट सर्विस कमीशन और परमानेंट कमीशन का प्रावधान है। इनका अर्थ है परमानेंट कमीशन इस कमीशन के तहत सेवा शुरू करने वाला व्यक्ति सेवानिवृति तक कार्यरत रहता है। शॉर्ट सर्विस कमीशन इस कमीशन के तहत सेवा 14 साल की रहती है। टेक्नीकल और ग्राउंड डयूटी में यह अवधि शुरूआत में 10 साल रहती है जिसे बाद में बढ़ाया जाता है। 

क्या है योग्यता 

इंडियन एयरफोर्स के जिन कोर्सेज के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं वे अलग-अलग ब्रांच के है। इनके लिए अनिवार्य योग्यताएं भी अलग-अलग हैं। वे इस प्रकार हैं 

फ्लाइंग ब्रांच 

आवेदक का जन्म जुलाई से जुलाई तक हुआ हो आवेदक ने कम से कम 60 के साथ ग्रेजुएशन की हो और 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स पढ़ा हो। 

टेक्नीकल ब्रांच 

उम्र सीमा समान 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स में 60 अंक लिए हो इंजीनियरिंग में चार साल की ग्रेजुएशन या इंटीग्रेटेड पोस्ड ग्रेजुएशन की हो। टेक्नीकल ब्रांच में एयरोनॉटिकल इंजीनियर के लिए अवसर हैं। अलग-अलग योग्यताएं वेबसाइट पर देख लें। 

ग्राउंड डयूटी ब्रांच 

आवेदक का जन्म 2 जुलाई से जुलाई तक हुआ हो। आवेदक ने ग्रेजुएशन बीकॉम एमबीए एमए या एमसीए सीएस आईटी जर्नलिज्म कोई कोर्स किया हो। 
कैसे होगा चयन 

इंडियन एयरफोर्स के इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए एक पूरी प्रक्रिया है। इसके तहत सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा एएफसीएटी देनी होगी टेक्नीकल ब्रांच वालों को इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट देना होगा ईकेटी का आयोजन एएफसीएटी के ठीक बाद ही किया जाएगा इन परीक्षाओं को उतीर्ण करने के बाद आपको एयरफोर्स सलेक्शन बोर्ड के समक्ष पेश होना होगा। यहां दो चरणीय परीक्षा होगी पहले चरण के तहत आपका इंटेलीजेंस टेस्ट लिया जाएगा दूसरे चरण के तहत साइकोलॉजिकल टेस्ट गुप टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित किए जाएगा फ्लाइग ब्रांच के लिए अलग से संबधित परीक्षण है। इन सबके बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा तभी चयन पूरा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया 
ब्रांचेज की ट्रेनिंग 

इंडियन एयरफोर्स के इन कोर्सेज के लिए चयनित आवेदकों को पूरा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जुलाई 2017 के पहले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। फ्लाइंग और ट्रेनिंग ब्रांच के लिए ट्रेनिंग की अवधि 74 सप्ताह है जबकि ग्राउंड डयूटी की ट्रेनिंग की अवधि 52 सप्ताह निर्धारित की गई है।