ट्रैवल एंड टूरिज्म में कॅरियर 

आईआईटीटीएम ने टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में एमबीए के लिए मंगए है आवेदन टूरिज्म एंड ट्रैवल के प्रबंधन के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक लोग भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के संस्थान इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टूरिज्म एंड टै्रवल मैनेजमेंट में एमबीए टूरिज्म के लिए आवेदन के लिए सकते है कोर्स की अवधि दो साल की है और इसमें प्रवेश के लिए आपको पहले एक प्रवेश परीक्षा देनी होगी। आवेदन कीब प्रकिया शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए अतिंम तिथि 1 मई 2015 निर्धारित की गई है। 

क्या है योग्यता 

एमबीए टूरिज्म कोर्स में आवेदन करने के लिए आवेदक का कम से कम 50 प्रतिशत अकों के साथ ग्रेजूएट होना अनिवार्य माना गया है। फाइनल ईयर के स्टूडेंटस भी आवेदन के पात्र है। आवेदक के पास कैट मैट जीमैट एक्सएटी एटीएमए का स्कोर होना चाहिए या उसे संस्थान द्वारा आयोजित एप्टीटयूड टैस्ट में बैठना होगा। 

कैसे होगा चयन 

आईआईटीटीएम के इस एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए सबसे पहले आपको एक प्रवेश परीक्षा देनी होगी। परीक्षा का आयोजन 24 मई 2015 को होना है। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होगा। सीटों की कुल संख्या 618 है। 

करें स्पेशलाइजेशन 

एमबीए टूरिज्म करने वाले कों इस क्षेत्र से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में से किसी एक में स्पेशलाइजेशन का भी विकल्प दिया जाएगा। स्पेशलाइजेशन के ये विकल्प है टूरिज्म एंड टै्रवल इंटरनेशनल बिजनेस टूरिज्म इंटरनेशनल बिजनेस टूरिज्म एंड लॉजिस्टिक्स सर्विसेज टूरिज्म टूरिज्म एंड लीशर टूरिज्म एंड कार्गी। 

क्या है अवसर 

टूरिज्म एंड टै्रवल के क्षेत्र के पेशेवरों के पास अवसरों की कमी नही है। विभिन्न टै्रवल एजेंसीज होटल्स एयरलाइन्स आईआरसीटीसी एडवेंचर टूर कंपनीज टूर गाइडिंग बॉडीज अपने यहां टूरिज्म प्रोफेशनल्स नियुक्त करती है। इसके अलावा टै्रवल राइटिंग और टूरिज्म बोर्ड भी कई अवसर है।