सशस्त्र बलों में बनाएइए कॅरियर
देश की सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से योगदान देने के इच्छुक युवाओं के पास सशस्त्र बलों से जुड़ने का अवसर है। सघं लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती के लिए इच्छुक युवाओं से असिस्टेंट कमांडेट पद के लिए आवेदन मंगवाए है। इस साहसपूर्ण कॅरियर की शुरूआत करने के लिए सीपीएफ परीक्षा देनी होगी। चयन के बाद आपकी प्रिफरेंसेज के आधार पर नियुक्तिया दी जाएगी।
चार है फोर्सेज
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज एग्जाम में उतीर्ण करने वाले युवाओं को जिन चार सशस्त्र बलों के लिए चुना जाना है वे इस प्रकार है बार्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ सेंटल रिजर्व पुलिस फोर्स यानी सीआरपीएफ इडों-तिबतन बॉर्डर पुलिस यानी आईटीबीपी और सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी। इन फोर्सेज में रिक्तियों की कुल संख्या 270 है। बीएसएफ में कुल 28 रिक्तिया है सीआरपीएफ में 97 रिक्तिया आईटीबीपी में 87 रिक्तिया और एसएसबी में 58 रिक्तिया है।
क्या है योग्यता
सीपीएफ परीक्षा में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए पुरूष और महिलांए दोनो ही आवेदन कर सकते है। आवेदन ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की हो लिखित परीक्षा पास करने वालों की फिजिकल फिटनेस की जांच होगी। आवेदक की उम्र 1 अगस्त 2016 को कम से कम 20 साल हो लेकिन वह 25 साल का पूरा ना हुआ हुई हो एससी एसटी ओबीसी सरकारी कर्मचारियों पूर्व सैनिकों को उम्र सीमा में कुछ छूट भी दी गई है।
कैसे होगी चयन
सीपीएफ में चयन के तीन चरण है। पहले चरण के तहत लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित आवेदक दुसरे चरण में पहुचेंगें जिसमें फिजिकल एफिशियसी/ मेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट किया जाएगा। सशस्त्र बलों में नियुक्ति के लिए चिकित्सीय रूप से फिट होना बहुत जरूरी है। इस चरण में विफल रहने पर आपके चयन की सारी संभावनाए खत्म हो जाती है। तीसरे चरण में इंटरव्यू पर्सनोलिटी टेस्ट होगा। जिसमें आवेदक की मानसिक क्षमता और पूरे व्यक्तित्व को परखा जाएगा। इसमें आपके निर्णय की क्षमता स्थितियों के आकलन की समझ आदि को परखा जाता है। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी मेरिट लिस्ट का मुल आधार आवेदक द्वारा लिखित परीक्षा और पर्सनेलिटी टेस्ट में हासिल किए गए अंको को बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हे उनकी प्राथतिकताओं के आधार पर बलों में तैनाती दी जाएगी। ये प्राथतिकताएं आपके द्वारा ही भरवाई गई होती है। लिखित परीक्षा का विस्तृत सिलेबस यूपीएससी की वेबसाइट पर दी गई अधिसूचना में दिया गया है। तैयारी के लिए इस सिलेबस को जरूर देख लें। एस्से राइटिंग के लिए तैयारी अलग से करने होगी पर्सनेलिटी टेस्ट की तैयारी के लिए जानकारी अपडेट रखें और कॉन्फिडेंट रहें।
कैसी होगी परीक्षा
सीपीएफ की लिखित परीक्षा 26 जून 2016 को होनी है और इसमें दो पेपर होगें। पहले पेपर में जनरल एबिलिटी एंड इंटेलीजेंस के सावल होंगे। ये सवाल बहुविकल्पीय होंगे और इसके लिए कुल 250 अंक निर्धारित होगें। यह पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनो में आएगा। दूसरे पेपर में जनरल स्टडीज एस्से एंड कॉम्प्रिहेशन होगें। इसके लिए कुल 200 अंक निर्धारित है। इस पेपर में निबध तो आप हिंदी या अंग्रेजी किसी में भी लिख सकेगें लेकिन कॉम्प्रिहेंशन आदि के लिए भाष्सस अंग्रेजी ही चलेगी। फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट के तहत 100 मीटर रेस 800 मीटर रेस लॉन्ग जंप शॉर्ट पुट 7.26 किग्रा होगें। इंटरव्यू 150 अंको का होगा। जिसमें आपके व्यक्तित्व की परख होगी।
आवेदन प्रक्रिया
दो चरण में आवेदन
सीपीएफ में आवेदन करने के लिए पर जाएं। यहां पार्ट 1 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। इसमें अपनी सामान्य जानकारी आपको भरनी होगी। इसके बाद एप्लीकेशन फीस जमा करवाएं। दूसरे चरण के तहत पेमेंट की डिटेल्स भरनी है और फोटो-साइन अपलोड करने है।
एप्लीकेशन फीस
पार्ट-1 के बाद आवेदक एप्लीकेशन फीस भर सकता है। फीस 200 रूपए निर्धारित है। भुगतान स्टेट बैंक की नेटबैकिंग से या चालान से या कार्ड के जरिए किया जा सकता है। चालान से भुगतान करने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर चालान का प्रिंट निकालें और 24 घंटे बाद एसबीआई ब्रांच में जाकर नकद जमा करवाएं।