इंटरनेशनल मार्केटिंग में बनाये अपना कॅरियर

इंटरनेशल मार्केटिंग से जुड़े गुर सीखकर आप दे सकते है अपनी कंपनी के बिजनेस ऑपरेशन्स को वैश्विक विस्तार। एसजीजीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स का यह कोर्स इस दिशा में काफी मददगार साबित हो सकता है। प्रवेश के लिए टेस्ट होगा। 
ग्लोबल हो चुके बिजनेस ऑपरेशन्स में अपनी कंपनी को भी एक अहम खिलाड़ी बनाने में इंटरनेशनल मार्केटिंग की समझ काफी उपयोगी साबित हो सकती है। डीयू के एसजीजीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने इस फील्ड में उतरने की इच्छा रखने वाले युवाओ से पीजी डिप्लोमा इन इंटरनेशनल मार्केटिंग में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है। 
मार्केटिंग फील्ड में कॅरियर बनाने के इच्छुक लोगो के पास अपनी इस इच्छा को वैश्विक रूप देते हुए इंटरनेशनल मार्केटिंग के हुनर सीखने का अवसर है। डीयू के श्री गुरू गोंबंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने पीजी डिप्लोमा इन इंटरनेशनल मार्केटिंग में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए है। प्रवेश के लिए आवेदन को प्रवेश की प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। इस कोर्स में कुल सीटों की संख्या 40 है। इस कोर्स में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि एक जुलाई 2016 है। परीक्षा तीन जुलाई को आयोजित होनी है। 

क्या है योग्यता 

इंटरनेशनल मार्केटिंग के इस कोर्स में आवेदन करने के लिए जरूरी है कि आपने ग्रेजुएशन की हो। स्ट्रीम कोई भी हो सकती है। ग्रेजुएशन में आपके कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। सैन्य/अद्धसैन्य बलों के वॉडर्स को 5 % की छुअ है। 

सीटों की संख्या

एसजीजीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स के इस कोर्स में कुल 40 सीटे है। कोर्स की 50 सीटें सिख स्टूडेंटस के लिए आरक्षित रखी गई है। इसके अलावा 3 सीटें शरीरिक रूप से विकलांग स्टूडेंस के लिए आरक्षित है। आवेदन से पहले अनिवार्य योग्यताएं जरूर पढ़ लें। 

प्रवेश की प्रकिया

इस कोर्स में प्रवेश के लिए आपको एट्रेंस एग्जाम देना होगा। दो घंटो के इस पेपर में इकोनॉमिक एंड बिजनेस अवेयरनेस जनरल इंग्लिश क्वोटिटेटिव एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजानिंग से जुड़े सवाल होंगे। इसके बाद जीडी और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।