कॅरियर – इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजर बने 

जैसे-जैसे उद्योग-धंधों का दायरा बढ़ रहा है वैसे-वैसे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही है। आज औद्योगिक सुरक्षा को लेकर कानून सख्त हुए है लेकिन उससे भी जरूरी है वास्तविक सुरक्षा। औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन का मकसद है जोखिम दुर्घटना और उससे लगने वाली चोटों व नुकसान को कम करना और इसके लिए सुरक्षा प्रबंधन के तमाम सिद्धांतो व तकनीको पर अमल किया जाना। कर्मचारी की सेहत से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी व मजबूती तक के मकसद को हासिल करने में मदद करते हैं इंडस्ट्रियल सेफ्ट मैनेजर। 

नेचर ऑफ वर्क 

जोखिम और संपति के बीच की दूरी को बनाए रखना उतना आसान तो नही हैं लेकिन उतना कठिन भी नही है। यदि औद्योगिक सुरक्षा के नियमों सिद्धांतो और मानको का सही-सही पालन किया जाए तो कोई वजह नही कि हादसा हो जाए। आज न तो उद्योगों की कमी है और न ही जोखिमों की लिहाजा औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन ने एक अनिवार्य विधा के रूप में अपनी जगह बना ली है। इससे जुड़े तमाम किस्म के कोर्स भी उपलब्ध है जिन्हे करके न सिर्फ कॅरियर को समृद्ध किया जा सकता है बल्कि देश की आर्थिक समृद्धि को भी सुनिश्चित किया जा सकता है। इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजर के रूप में महारत हासिल करके आप निश्चित रूप से एक सफल कॅरियर बना सकते है। 

कहां-कहां है अवसर 

इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाए मौजूद है। इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजर की जरूरत फायर इंजीनियिंरग से लेकर बिल्डिंग निर्माण इंश्योरेंस एसेसेमेंट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट  रिफाइनरी गैस फैक्टी निर्माण उद्योग प्लास्टिक एलपीजी तथा केमिकल प्लान्ट बहुमंमिली इमारतो और एयरपोर्ट हर जगह इनकी खासी डिमांड है। 

स्किल्स 
 
इंडस्ट्रियल सेफ्टी में कॅरियर बनाने के लिए जरूरी है सुरक्षा के बुनियादी सिद्धांतो की जानकारी औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में नवीनतम विकास की जानकारी रखना जरूरत के मुताबिक तुरंत और सही निर्णय लेने की क्षमता सुरक्षा व्यवस्था में होने वाली चूक को भांपना और रोकना। 

वेतनमान 

औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन के पदानुक्रम में आप किस क्रम पर है इस बात से तय होगा कि वेतमान क्या होगा 10 हजार रूपए से लेकर 1 लाख रूपए तक की तनख्वाह मिल सकती है। जैसे-जैसे पद बड़ा होता जाता है कंपनी के प्रोफाइल के हिसाब से वेतन में भी बढ़ोतरी होती रहती है। 

प्रवेश का तरीका 

जो लोग औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन से जुड़ना चाहते है उन्हे संबिंधत कोर्स करना होगा जिसके लिए स्नातक या स्नातकोतर होना जरूरी है। औद्योगिक सुरक्षा प्रबधन पाठयक्रम में इंजीनियरिंग कंट्रोल और एप्लिकेशन परमाणु ऊर्जा संयंत्र पेट्रोलियम इंडस्ट्री जैसे संवेदनशील क्षेत्रो में आपात स्थ्ति पर नियंत्रण करना औद्योगिक उपकरणों की निगरानी करना मेडिकल विजिलेंस चोट-नुकसान और जानलेना स्थितियों को रोकना खराब उपकरणों की सुची बनाना आदि को समझना पड़ना हैं। औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन में सर्टिफिकेट डिप्लोमा पीजी डिप्लोमा और डिग्री जैसे कोर्स उपलब्ध है। इंजीनियरिंग के छात्रो को प्राथमिकता मिलती है पर कुछ संस्थानो में 12वीं पास विद्यार्थी भी कोर्स कर सकते है।