होटल मैनेजमेंट से बनाये  कॅरियर
होटल इंडस्ट्री हर व्यक्ति के लिए आतिथ्य सत्कार के लिए तैयार है। यदि आप उस दुनिया में जाना चाहते हैं जहां एक तरफ आधुनिक का स्वर्ग फैला है और दुसरी तरफ कॅरियर की बुलंदियां है तो देर किस बात की। होटल मैनेजमेंट का कोर्स करिए और निकल पड़िए सेवा सत्कार के उस अभियान पर जहां पैसा भी है नई-नई जगहो पर जाने का अवसर भी है और अलग-अलग सभ्यता के लोगों को जानने का मंच भी। इस इंडस्टी में जाने लायक योग्यता हासिल करना कठिन काम नही है। अपने मन मुताबिक फील्ड का चुनाव करें पढें पै्रक्टिकल अनुभव लें और कॅरियर की शुरूआत करें। हटोल इंडस्ट्री में कॅरियर की अपार संभावनाएं है। 

कौन-कौनसे है कोर्स 

इसमें यू तो कई प्रकार के पाठयक्रम है। जैसे बेकरी एंड कंफेक्शनरी या होटल रिसेप्शन एंड बुक कींपिंग या रेस्तरा व कांउटर र्सिर्वस में एक साल का डिप्लोमा होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में चार साल की स्नातक डिग्री होटल मैनेजमेंट में तीन साल की बीएससी हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में तीन साल का बीए होटल एंड कैटरिंग मैनेजमेंट में छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स आदि। 

योग्यता 

इन पाठयक्रमो को करने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12वीं या समकक्ष उर्तीर्ण होना जरूरी है। 12वीं में अंग्रेजी अनिवार्य विषय के रूप में होनी चाहिए। न्यूमेरिकल एबिलिटी सामान्य ज्ञान सामान्य विज्ञान की जानकारी भी बेहद जरूरी है। साथ ही हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री की समझ हो तो बेहतर है। इस इंडस्ट्री में कामयाब होने के लिए व्यक्तिगत गुणों का होना भी जरूरी है जैसे मृदुभाषी धैर्यवान सेवा सत्कार करने वाला। 

मैनेजर 

होटल का सारा काम सुचारू रूप से चले और अतिथियों को किसी किस्म की तकलीफ या परेशानी न हो यह काम मैनेजर के कंधे पर होता है। उन्हे ही यह सुनिश्चित करना होता है कि हाउसकीपिंग ठीक हो किचन में कोई रूकावट न हो अतिथियों को समय पर उनके द्वारा मांगी गई चीजें मिल जाए आदि। 

फ्रंट ऑफिस 

फ्रंट ऑफिस ही वह जगह है जहां सबसे पहले अतिथि आते है। वहां उनके लिए कमरे की उपलब्धता बताने से लेकर उन्हें कमरे में ले जाने तक का काम करना होता है। अतिथियोंके लिए कोई संदेश या सूचना आती है तो उन तक उन्हें पहुंचाना इनकी जिम्मेदारियों के दायरे में आती है। यहीं पर रिसेप्शन होता है। 

फूड एंड बेवरेज 

यह विभाग खान-पान की व्यवस्था देता है। इसके तीन हिस्से होते है- एक खाने का ऑर्डर लेता है दूसरा खाना पकाना है और तीसरा उसे परोसता है। यह महत्वपूर्ण विभाग होता है क्योकि सब कुछ ठीक हो और खाना ठीक न हो तो होटल की साख खराब होती है और लोग आने से कतराने लगते हैं। 

हाउसकीपिंग 

चाहे कमरा हो लॉबी हो बैंक्वेट हॉल हो या रेस्तरा हो चारो ओर सलीका और सफाई दिखनी चाहिए। इसमें जो बेहतर होगा गेस्ट उसे ही पसंद करेंगे। यह सारा काम एक्जीक्यूटिव हाउसकीपर की निगरानी में होता है। यह काम चौबीसों घंटे का होता है इसलिए इस विभाग में लोग पारियों में काम करते है।

मार्केटिंग 

होटल में क्या-क्या और किस स्तर की सेवाएं व सुविधाएं उपलब्ध है उन्हे ग्राहको के पास पहुंचाने की जिम्मेदारी मार्केंटिंग विभाग की होती है। तरह-तरह के पैकेज तैयार कर ग्राहको को आकर्षित करना इनका काम होता है। जितनी बेहतर पैकेजिंग होगा उतने ही गेस्ट आएंगे। इस विभाग की अहमियत काफी बढ गई है।