अपना कॅरियर बनाएं रूरल मैनेजमेंट में 

देश की आधी से अधिक आबादी गांवो में रहती हैं। देश के कृषि उत्पादन से लेकर उत्पादो की खपत तक का मुख्य आधार गांव हैं। गांवो में आज भी बिजली सडक शिक्षा स्वास्थ्य की सही व्यवस्था नही है। ग्रामीण क्षेत्रो में आर्थिक और सामाजिक विकास की रफ्तार तेज करने के लिए रूरल मैंनेजमेंट प्रोफेशनल्स की बेहद जरूरत है। रूरल मैंनेजमेंट अच्छे पैकेज और रोजगार की संभावनाओं के चलते कॅरियर का बेहतर विकल्प है। इस फील्ड में मास्टर्स डिग्री होल्डर की शुरूआतो कमाई 5 से 6 लाख रूपए सालना होती है। सरकार के नियमों के अनुसार हर कंपनी या फर्म को अपने शुद्ध लाभ का 2 फीसदी सीएसआर ( कॉपोरेट सोशल रेस्पोन्सिबिलिटी )पर खर्च करना पड़ता है। ऐसे में कई कंपनियां इस खर्च को ग्रामीण क्षेत्रो में स्वच्छता शौचालय शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च करती हैं। इस कार्यक्रम का मैनेजमेंट करने के लिए कंपनिया रूरल मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स को नियुक्त करती है। भविष्य में सभी कंपनियों को ऐसे कार्यक्रम के तहत रूरल मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की आवश्यकता होगी।

कई अवसर मौजूद है

रूरल मैनेजमेंट प्रोफेशन्स की मुख्य जिम्मेदारी ग्रामीण विकास परियोजनाओ की तैयारी उनका क्रियान्वयन और विकास को बेहतर बनाने के तरीके तलाशना है। मैंनेजमेंट से संबधित सभी स्ट्रीम्स में उनके लिए अवसर है। वे सरकारी और निजी क्षेत्र की कंपनियो और गैर-सरकारी सस्ंथाओ में मैनेजर कंसल्टेंट एनालिस्ट या रिसर्चर के रूप में काम कर सकते है। इसके अलावा रूरल कॉपरेटिव सेक्टर एग्री बिजनेस फूड एंड एग्रीकल्चर मार्केटिंग आदि में भी रूरल मैनेजर्सके लिए रोजगार के अक्सर है।

योग्यता

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक डिग्री कैट/सीमैट /एटीएमए/एक्सएटी का वैध स्कोर या राष्टीय स्तर का अन्य कोई मैनेजमेंट एप्टीटयूड टेस्ट स्कोर। स्नातक के परिणाम की प्रतीक्षा करने वाले/स्नातक के आखिरी वर्ष की परीक्षा देने वाले प्रत्याशी भी आवेदन कर सकते है। 

नौकरी के लिए है कई सेक्टर 

रूरल मैनेजमेंट की डिग्री लेने वाले छात्रो के लिए मैनेजमेंट मार्केटिंग फाइनेंस हामन रिसोर्स सिस्टम प्रोजेक्ट मैनेंजमेंट आदि क्षेत्रो में अवसर हो सकते है। कॉपरेटिव डवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन बैंक और इंश्योरेंस कंपनी में भी उनके लिए अवसर है। ग्रामीण क्षेत्रो गैर सरकारी संगठनो में काम कर सकते है।