समझें खेल इकोनॉमी के
मैक्रोइकोनॉमिक्स की जटिलताएं और अर्थव्यवस्था में बदलावों के प्रति घर बैठे समझ विकसित करने में मदद के लिए डेढ़ दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले इकोनॉमिस्ट शेर मेहता ने मैक्रोइकोनॉमिक्सस्कूल डॉट कॉम नामक ऑनलाइन स्कूल की शुरूआत की है। कोर्स को बहुत ज्यादा खीचा नही गया इसकी कीमत 5 हजार रूपए है। अर्थव्यवस्था में आने वाले तेज बदलावों की बारीकिया समझने में प्रोफेशनल्स को एक आसान माध्यम उपलब्ध करवाने का लक्ष्य लेकर एक मैक्रोइकोनॉमिक्स स्कूल शुरू किया गया है। खास पेशेवरों प्रबंधको निवेशको और छात्रो के लिए शुरू किया गया इस ऑनलाइन ग्लोबल स्कूल का फोकस मैकोइकोनॉमिक्स मॉनिटरिंग पर है।
ये है टारगेट स्टूडेंटस
मैक्रोइकोनॉमिक्सस्कूल स्कूल डॉट कॉम विशेष तौर पर उन प्रोफेशनल्स मैनेजर्स इन्वेस्टर्स और स्टूडेंटस के लिए तैयार किया गया है जिनका अर्थवयवस्था में होने वाले बदलावों से सीधा सरोकार है। कोर्स को फालतू फैलाया नही है।
शॉर्ट है कोर्स
ऑनलाइन होने के बावजूद यह कोर्स बहुत लंबा नही है। यह कल 180 घटें का शार्ट कोर्स है। इसे 10 मॉडयूल्स के तहत पीडीएफ फाइल में कन्वर्ट किया गया है। कोर्स खरीद लेने के बाद आप इसे अपने कंप्यूटर से डाउनलोड कर सकते है और पढ़ाई शुरू कर सकते है। फाइनेंस बैकिंग कॉमर्स मार्केटिंग इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी है।
फ्री है सैपल
यदि आप ऑनलाइन मिले कोर्स की पढ़ाई या मटीरियल की गुणवता को लेकर संशय में है तो वेबसाइट पर दिए फ्री सैंपल के जरिए यह संशय मिटा सकते है इस सैंपल से आपको यह अंदाजा भी हो जाएगा कि पूरा सिलेबस किस फॉर्मेट में होने वाला है और आपको कैसे इसे पढ़ना है।