बायो टेक में बनाएं कॅरियर 

बायोटेक्नोलॉजी के आधुनिक क्षेत्र में शोध करने के बाद कॅरियर की व्यापक संभावनाए तलाशने के इच्छुक लोग कर सकते है राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी में पीएचड के लिए आवेदन भारत सरकार का यह स्वायत संस्थान तिरूवनंतपुरम में है।  तिरूवनंतपुरम स्थित राजीवं गांधी सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी ने बायोटेक से जुड़े विभिन्न फील्डस में रिसर्च के इच्छुक लोगों से पीएचडी के लिए आवेदन मंगवाए है। आवेदन करने वाले लोगों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अतिंम तिथि 30 नवंबर 2015 निर्धारित है। 

कई है स्ट्रीम्स 

आरजीसीबी में जिन फील्डस में पीएचडी का विकल्प उपलब्ध है वे फील्डस इस प्रकार है प्लाट बायोलॉजी केमिकल बायोलॉजी क्रोनिक डिसीज बायोलॉजी ट्रॉपिकल डिसीज बायोलॉजी कंप्यूटेशनल बायोलॉजी आदि।

क्या है अनिवार्य योग्यता 

आवेदक ने संबधित विषय में पीजी किया हो और इसमें उसने कम से कम 60 फीसदी अंक(ओजीपीए-6.0) हासिल किए हो। एससी एसटी आवेदको के लिए यह 50 फीसदी अंक(ओजीपीए-5.0) पीजी के फाइनल ईयर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लोग भी आवेदन कर सकते है आवेदक की अधिकतम उम्र 28 साल हो (एससी एसटी को छूट) आवेदक के पास यूजीसी सीएसआईआर डीबीटी आदि की मान्य रिसर्च फैलोशिप हो। 

कैसे होगा चयन 

चूकिं आवेदकों के लिए पहले ही एक राष्टीय स्तर की फैलोशिप के लिए क्वालिफाई करना अनिवार्य रखा गया है इसलिए चयन प्रक्रिया सिर्फ इंटरव्यू पर आधारित होगी। जिन आवेदको को इंटरव्यू में बुलाया जाना है उनके नाम वेबसाइट पर और ईमेल के जरिए 2 दिसंबर को भेज दिए जाएगें।