पावर सेक्टर में तलाशें कॅरियर 

पावर सेक्टर में बनाने के इच्छुक फ्रेश और कार्यरत इंजीनियर्स के लिए एनपीटीआई लाया है 12 सप्ताह का पीजी सर्टीफिकेट इन थर्मल पावर इंजीनियिंरंग कोर्स इस कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  यदि आप पावर सेक्टर में कॅरियर बनाने के इच्छुक हैं तो अर्हता पूरी करने पर कर लें आवेदन 

क्या है योग्यता 

एनपीटीआई के इस पीजी सर्टीफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए अनिवार्य योग्यताएं कुछ इस प्रकार है आवेदक ने मैकेनिकल इलेक्ट्रिमेंटेशन पावर इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री या समकक्ष कोर्स किया हो जूनियर व मिडिल स्तर के मैनेजर एग्जीक्युटिव ऑफिसर स्पॉन्सर्ड कैंडिडेट के रूप में पात्र हैं। 

क्या है कोर्स 

एनपीटीआई का पीजी सर्टीफिकेट कोर्स इन थर्मल पावर इंजीनियरिंग कुल 12 सप्ताह का कोर्स है। यह कोर्स इसमें शमिल होने वाले प्रशिक्षुओं को थर्मल पावर सेक्टर के कामकाज का करीबी अनुभव उपलब्ध करवाएगा जो कि इस क्षेत्र में नौकरी के लिहाज से उनके लिए लाभदायक होगा पावर सेक्टर में रूचि रखने वाले आवेदन करें 

जरूरी हैं दस्तावेज 

एनपीटीआई के इस कोर्स में आवेदन करते समय आपको फॉर्म के साथ जो जो दस्तावेज भेजने हैं उनकी सूची इस प्रकार हैं 10 वीं और 12वीं की मार्कशीट की एक एक प्रति डिग्री का सर्टीफिकेट डिग्री या इसके समकक्ष मार्कशीट अनुभव प्रमाण पत्र ईसीएस की रसीद या डिमांड ड्राफ्ट फॉर्म भेजने से पहले यह लिस्ट जरूर चेक कर लें 

कोर्स की फीस 

एनपीटीआई के इस कोर्स में आवेदन के इच्छुक लोग इसकी फीस से जुड़ी विस्तृत जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस फीस का डिमांड ड्राफ्ट आपको के पक्ष में बनवाना है जो कि फरीदाबाद में देय हो आप चाहें तो ईसीएस के जरिए भी भुगतान कर सकते है। बैंक डिटेल्स वेबसाइट पर विस्तार से दी गई हैं। भुगतान इसे देखकर ही करें। 

कैसे करे आवेदन 

आवेदन के लिए संस्थान की वेबसाइट पर जाएं। यहां न्यू अपलोडस वाले सेक्शन में इस कोर्स से जुड़ी डिटेल्स और फॉर्म है। फॉर्म को डाउनलोड करके भरें और डीडी व डॉक्यूमेंटस के साथ इस पतें पर भेजें