चाइल्ड केयर सर्विस में अपना भविष्य बनाये 

आज बच्चों के मम्मी और पापा दोनो के वर्किग हो जाने से घर की आर्थिक स्थिति में तो सुधार आया ही है साथ ही इससे जुड़े एक खास बिजनेस को भी बढावा मिला है। यह बिजनेस है चाइल्ड केयर सर्विस का इस सर्विस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा निवेश भी नही लगाना पड़ता और बिजनेस घर बैठे भी किया जा सकता है। इस बिजनेस को आज ज्यादातर महिलाएं ही चला रही है। 

एंटरटेमेंट का खयाल 

बच्चों को किसी एक जगह पर रोककर रखना बहुत मुश्किल होता है क्योकि वे अक्सर घर जाने की जिद करने लगते है या परेशान होकर रोने लगते है। ऐसे में उन्हे खुश रखने के लिए उनके एंटरटेनमेंट की व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए विभिन्न झूले खिलौने आदि की व्यवस्था करें। 

स्टाफ की जरूरत

बच्चों की देखभाल के लिए आपको हेल्पर स्टाफ तो रखना ही पड़ेगा। अब इस स्टाफ की संख्या चाइल्ड केयर में आने वाले बच्चों की संख्या पर निर्भर करनी है। हर चार बच्चों पर कम से कम एक हेल्पर तो होना ही चाहिए जो उनके खानपान और साफ-सफाई का खयाल रख सके। 

सेहत और सफाई 

इस बिजनेस में बच्चे आपके पास सुबह से लेकर दोपहर या शाम तक रहते है। इस सर्विस में पेंरेटस की सबसे ज्यादा मांग बच्चे के खानपान और साफ-सफाई को लेकर रहती है। अधिकतर पेंरेंटस बच्चों का खाना देकर ही जाते है इसलिए आपको खाना बनाने का काम भी नही करना पड़ता। आपकों बस उन्हें समय से खिलाना है।