नर्सिंग में अपना  भविष्य  बनाएं 

मरीजों के इलाज के दौरान जरूरी कामकाज में डॉक्टर की मदद करने वाली कुशल नर्सेज की मांग काफी बढ़ चुकी है। सरकारी अस्पतालों में तो इनकी जरूरत होती ही है साथ ही साथ बड़ी संख्या में खुल चुके निजी अस्पतालों में भी अच्छी नर्सेज के लिए अवसर बढ़े है। र्निर्संग के फील्ड में अपना कॅरियर बनाने की इच्छुक महिलाएं कर सकती हैं दिल्ली की दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के पन्नाधाय स्कूल ऑफ नार्सिंग में प्रवेश के लिए आवेदन। संस्थान ने नर्सिंग और मिडवाइफरी कोर्सेज में आवेदन मंगवाए है। नर्सिंग को मेडिकल से जुड़ी एक अहम शाखा माना जाता है जिसकी भूमिका ऑपरेशन टेबल से लेकर पोस्ट ट्रीटमेंट तक बरकरार रहती है। यदि आप भी मेडिकल फील्ड से संबद्ध इस फील्ड में कॅरियर बनाने की इच्छा रखती है तो आप भी कर सकती है इस कोर्स के लिए आवेदन। इसके बाद आप विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में बतौर नर्स अपनी सेवाएं देने के लिए योग्य हो जाती है। इस कोर्स में आवेदन की प्रकिया शुरू हो चुकी है ।

कोमल भी सख्त भी 

दूसरों की सेवा से जुड़ा पेशा माने जाने वाले नर्सिंग के फील्ड में आपके हदय की कोमलता के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी जरूरी होती है क्योकि अस्पताल में बहते खून और तड़पते मरीज देखकर भी हिम्मत रखना बहुत जरूरी हो जाता है। इस हिम्मत के अभाव में नर्स अपना काम नही कर सकती। इसलिए यदि आप अपने आपको इस फील्ड में लाना चाहती है तो इन दोनो गुणों पर विशेष ध्यान देना होगा। 

क्या है योग्यता 

नर्सिंग के इस कोर्स में प्रवेश के लिए अविवाहित/विधवा महिलाएं आवेदन करे। आपका फिलिक्स केमिस्ट्री बायो इंग्लिश साइकोलॉजी जियोग्राफी बिजनेस स्टडीज अकाउटेंसी कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेटिक्स प्रेक्टिस/वर्ड प्रोसेसिंग हिस्ट्री आदि में 12वीं पास होनी जरूरी है। पीसीबी वालों को प्राथमिकता है। 50 फीसदी अंको के साथ एएनएम कोर्स कर चुकी महिलाएं आवेदन कर सकती है। 

करें स्पेशलाइजेशन 

अस्पाताल के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले डाक्टरो के साथ कार्यरत नर्सेज का उस डिपाटेमेंट विशेष में आने वाले मरीजों के उपचार देखभाल में और इस दौरान काम में आने वाली प्रणालियो के इस्तेमाल में दक्ष होना जरूरी होता है। इसके लिए वे तीन साल का नर्सिंग कोर्स करने के बाद अपनी पसंद के फील्ड में स्पेशलाइजंशन भी कर सकती है। ये फील्ड ओंकोलॉजी नर्सिंग का भी हो सकता है और न्यूरो नार्सिंग का भी। इनके अलावा ऑपरेशन रूम नर्सिंग क्रिटिकल केयर नर्सिंग जैसे कई फील्ड होते है। स्पेशलाइजेशन के लिए सबसे पहले अपने रूझान का पता लगाएं। 

कई है अवसर 

सरकारी अस्पालो में तो कुशल पेशेवर नर्सो की मांग है ही साथ ही निजी अस्पतालो में भी नर्सिंग की वैकेंसीज है। नर्सिंग का कोर्स करने वाली महिलाओं के लिए अवसरों की कमी नही है। उनके पास देश के अच्छे सरकारी अस्पतालों में बतौर नर्स काम करने का मौका होता है। इन अस्पतालों में उनका वेतन अच्छा रहता है। अच्छे अनुभव वाली नर्सो को बडे़ निजी अस्पताल भी अच्छे वेतन पर नियुक्त करते है। फ्रेशर नर्सेज को भी निली अस्पतालों में नियुक्त किया जाता है। शुरूआत में छोटे क्लीनिक में डॉक्टर के साथ काम सीखें। 

एप्लीकेशन फॉर्स 

नर्सिंग के इस कोर्स में प्रवेश के लिए आपको दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय आस्पताल के पन्नाधाय स्कूल ऑफ नर्सिंग से फॉर्म लेना होगा। संस्थान दिल्ली के हरिनगर में स्थित है। फॉर्म प्राप्त करने के लिए आपको 500 रूपए जमा करवाने होंगे। एससी/एसटी आवेदन के लिए शुल्क इससे कम है।