स्टेट बैंक में पीओ की भर्ती  

3 चरणों में होगी परीक्षा , 2403 पदों के लिए निकाली है भर्ती , ऑनलाइन आवेदन छह मार्च तक 
बैंक भर्ती में न्यूनतम अंक लाने पर ही अगले चरण में होंगे शामिल
पहला चरण : ऑनलाइन परीक्षा होगी , 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे
इस चरण में 100 अंको के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें रिजनिंग से 35 अंको के लिए 35 प्रश्न ,अंग्रेजी से 30 अंको के 30 प्रश्न व गणित के 35 अंको के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी के तीनों विषय में से प्रत्येक विषय में विषयवार न्यूनतम उत्तीर्णाक लाने आवश्यक है। पहले चरण में प्रत्येक वर्ग के लिए आरक्षित पदो के लिए 20 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। इस चरण में कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्नों के लिए निर्धारित समय 60 मिनट दिया जाएगा। 
दूसरा चरण : मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी , 155 सवाल पूछे जाएंगें 
इस चरण में दो खंडों में मुख्य परीक्षा होगी। पहले में वस्तुनिष्ठ परीक्षा और दूसरे में वर्णनात्मक परीक्षा ली जाएगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में 200 अंकों के लिए 155 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। साथ ही सभी विषयों के लिए अलग अलग समय निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा के द्वितीय खंड में वर्णनात्मक परीक्षा होगी। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ परीक्षा के तुरंत बाद आयोजित की जाएगी। दोनों ही खंड वस्तुनिष्ठ व वर्णनात्मक पूर्णतया ऑनलाइन देना होगा। 
तीसरा चरण : सामूहिक परिचर्चा  और व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा
परीक्षा में सामूहिक परिचर्चा व व्यक्तिगत साक्षात्कार यह तीसरा चरण अंतिम चरण होगा। इसमें सामुहिक परिचर्चा के 20 अंक व साक्षात्कार के लिए 30 अंक निर्धारित किया जाएगा। विशेष ध्यान देने योग्य बात यह है कि ओबीसी  कोटा  के तहत आवेदन किए गए अभ्यर्थियों को चरण तीन  में प्रमाण पत्र जो केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया हो प्रस्तुत करना आवश्यक हैं। इस चरण की तैयारी पर अभ्यर्थियों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।