गूगल का इंजीनियर 

इन स्किल्स से मिल सकती है गूगल में इंजीनियर की जॉब 

कोडिंग सीखें 

आपको कम से कम एक ऑब्जेक्ट ऑरिएंटेंड प्रोग्रामिंग लैग्वेज जैसे सी प्लस प्लस या जावा में कोडिंग सीखनी चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने कोड को जांचना भी आना चाहिए। अपने स्किल सेट में जावा स्किप्ट सीएसएस और एचटीएमएल को भी बढ़ाए। 

ओएस की समझ

आपको बाजार में मौजूद हर तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम्स के बारे में पूरा जानकारी होनी चाहिए तभी आप गूगल में एक बेहतरीन इंजीनियर बन सकते है। 

एब्स्ट्रैक्ट मैथ का ज्ञान

आपको लॉजिकल रीजनिंग और डिस्क्रीट मैथ की पूरी जानकारी होनी चाहिए ज्यादातर कम्प्यूटर साइंस इसी पर आधारित होता है। आपको बुनियादी डाटा स्ट्रक्चर्स की समझ के साथ एल्गोरिदम को भी हल करना आना चाहिए। 

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की समझ 

आने वाले समझ में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का महत्व काफी बढ़ जाएगा। ज्यादातर साइंटिस्टस इस पर शोध कर रहे है। आपको भी इसकी बेसिक जानकारी होनी चाहिए ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की जानकारी होने पर आप लंबे समय तक गूगल में बेहतरीन नौकरी कर सकते हैं। 

सीखें क्रिप्टोग्राफी 

अब साइबर सिक्योरिटी का काफी महत्व है। इसलिए आपको क्रिप्टोग्राफी सीखने चाहिए इससे डाटा को सुरक्षित रख सकते है। 
कम्पाइलर्स बनाना सीखें जब आप कम्पाइलर्स बनाना सीख जाते हैं तो आप हाई लेवल लैंग्वेज को मशीन को समझने वाली लो लेवल लैंग्वेज में लिखना सीख जाते हैं। 

समानांतर प्रोग्रामिंग सीखें 

एक साथ कई समानांतर प्रोग्रामिंग सीखने से आपको कई फायदे होते है। इससे आप एक ही समय में भारी संख्या में गणना कार्यो को अंजाम दे सकते हैं। इससे आपकी प्रतिभा के साथ-साथ ही प्रभाव भी बढ़ता है।