बुक पब्लिशिंग में बनाएं कॅरियर
किताबों से जुड़ा कॅरियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए बुक पब्लिशिंग के क्षेत्र में काफी संभावनाएं है। इसमें प्रमुख महत्व तो अनुभव का ही है लेकिन इस प्रोफेशन को आपनाने से पहले यदि इससे जुड़ा प्रोफेशनल कोर्स किया हो तो इस क्षेत्र की तकनीकों का बेहतर ज्ञान हो जाता है। बुक पब्लिशिंग में कॅरियर बनाने के इच्छुक लोग कर सकते है कलकता विश्वविघालय के पीजी डिप्लोमा इन बुक पब्लिशिंग
क्या है यह कोर्स
बुक पब्लिशिंग स्टडीज का यह कोर्स एक साल का है। कलकता विश्वविघालय इस कोर्स का संचालन नेशनल बुक ट्रस्ट और पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स गिल्ड कोलकाता के साथ मिलकर करवा रहा है। कोर्स में सीटों की कुल संख्या 30 है। पांच सीटें पब्लिशिंग प्रिटिंग संस्थाओ के स्पॉन्सर्ड कैंडीडेटस के लिए आरक्षित हैं। इस कोर्स के जरिए प्रशिक्षुओं को बुक पब्लिशिंग के क्षेत्र के लिए तैयार किया जाता है।
क्या है कोर्स
इस कोर्स में वे लोग आवेदन कर सकते है जिन्होने ग्रेजुएशन किया है स्ट्रीम कोई भी हो सकती है और ग्रेजुएशन का कोर्स भी ऑनर्स जनरल पास कुछ भी हो सकता है। फाइनल ईयर की परीक्षा दे रहे छात्र भी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते है।
कैस होगा चयन
इस कोर्स में चयन के लिए आवेदन को प्रवेश देनी होगी जिसका आयोजन पांच सितंबर को होगा लिखित परीक्षा में पार्ट ए बहुविकल्पीय होगा और पार्ट बी डिस्क्रिप्टिव क्वेश्चन्स वाला होगा इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
क्या हैं अवसर
बुक पब्लिशिंग से जुड़ा यह कोर्स करने वाले लोगों के लिए पब्लिशिंग इंडस्ट्री में कई रास्ते खुल जाते है इनकी नियुक्ति एडिटिंग मार्केटिंग डिजाइनिंग आदि के लिए तो ही सकती है साथ ही विभिन्न संस्थाओं में हाउस जर्नल्स आदि के भी विकल्प हैं।