बैंकिंग में नौकरी के ढेरों अवसर 

विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी बैंक इंस्टीटयूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सलेक्शन(आईबीपीएस) की नियुक्ति प्रक्रिया को मान्यता देते है। 
देश के प्रतिष्ठित सरकारी बैंको में से किसी बैंक के साथ जुड़कर करियर बनाना चाहते है तो आप इंस्टीटयूट ऑफ बैंकिग पर्सोनल(आईबीपीएस) की संयुक्त नियुक्ति प्रक्रिया में आवेदन कर सकते है। इस प्रक्रिया के तहत दो परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। दोनो परीक्षाएं ऑनलाइन होगी परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा है और दूसरी परीक्षा मुख्य परीक्षा मुख्य परीक्षा होगी प्रारंभिक परीक्षा में उतीर्ण लोग ही मुख्य परीक्षा देंगे इसमें आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2016 निर्धारित की गई है। 

क्या है योग्यता

आईबीपीएस की परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी है कि आपकी न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल हो कुछ वर्गो को इसमें छूट है। शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है। ग्रेजुएशन किसी भी स्ट्रीम में हो सकती है। आवेदक के पास कम्यूटर की जानकारी हो उसके पास कंप्यूटर ऑपरेशन्स लैंग्वेज में सर्टिफिकेट डिप्लोमा डिग्री होनी चाहिए या फिर आपने हाईस्कल कॉलेज इंस्टीटयूट में कंप्यूटर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पढ़ी हो 

कैसे होगा चयन  

आईबीपीएस की परीक्षा ऑनलाइन होनी हैं। इसमें चयन प्रक्रिया के दो चरण हैं। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का है। इस परीक्षा में आपसे इंग्लिश लैग्वेज न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनल एबिलिटी से जुड़े सवाल पूछे जाएगें इंग्लिश लैंग्वेज के कुल 30 सवाल होगें जबकि न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनल एबिलिटी के 35-35 सवाल होगें परीक्षा की अवधि एक घंटे की रहेगी। आपको इन तीनों सेक्शन्स में उतीर्ण होना होगा। मुख्य परीक्षा में रीजनिंग इंग्लिश लैंग्वेज क्वांटिटेटिव एप्टीटयूड जनरल अवेयरने(खासकर बैकिंग से जुड़ें) और कंप्यूटर नॉलेज के 40-40 सवाल पूछे जाएगें।

कैसे करें तैयारी 

आईबीपीएस की ऑनलाइन परीक्षा में इंग्लिश और न्यूमेरिकल एबिलिटी से जुड़े सवालों में आप अच्छा प्रदर्शन तभी कर सकते है जब आपके बेसिक कॉन्सेप्ट क्लीयर हो। इसके लिए छठी से दसवीं तक की एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें कॉन्सेप्ट क्लीयर करने के बाद बाजार में मौजूद बैकिंग की तैयारी से जुड़ी किताबें पढें रीजनिंग एबिलिटी की तैयारी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों से की जा सकती है ज्यादा से ज्यादा सवालों को हल करके देखें मुख्य परीक्षा के लिए बैंकिंग की जनरल अवेयरनेस दूसरे करंट अफेयर्स और कंप्यूटर नॉलेज पर मेहनत करें।

आवेदक प्रक्रिया 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

आईबीपीएस की इस परीक्षा के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा इसके लिए वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ूूण्पइचेण्पदध् पर जाकर ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और अपनी निजी एंव शैक्षणिक डिटेल्स भरें इसमें आपको फोटो और साइन अपलोड करने है।

एप्लीकेशन फीस 

एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जाएगा। इसके तहत डेबिट क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग आदि से पेमेंट की जा सकती है। एससी एसटी शावि एक्स सर्विसमेन आवेदकों के लिए आवेदन का शुल्क 100 रूपए है जबकि अन्य आवेदको के लिए यह शुल्क 600 रूपए है। आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दिशा-निर्देश जरूर पढ़ लें।