वेब डिजाइनिंग और एनीमेशन में बनाए कॅरियर
अगर आप क्रिएटिव पर्सन है और आपको एनीमेशन की दुनिया को पसंद करते है तो इस फील्ड में अच्छा कॅरियर बना सकते हैं। डोरेमॉन पावर रेंजर मोजैको मोटू पतलू छोटा भीम जैसे एनीमेशन कैरेक्टर अपने मजेदार अंदाज से टीवी चैनल्स की टीआरपी बढ़ा रहे है और इस करामात को अंजाम तक पहुंचा रहा है मल्टीमीडिया और एनीमेशन इस माध्यम ने कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को नए पंख दिए हैं। साथ ही हजारों लोगों के लिए रोजगार के दरवाजो भी खोले हैं।
कार्य प्रकृति
एनीमेशन में तीन तरह से काम होता है। इसमें प्री प्रोडक्शन प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन शामिल होता हैं। प्री प्रोडक्शन में कल्पना को खाके में उतारा जाती है। स्क्रिप्ट लिखना लेआउट डिजाइनिंग एनीमेटिक्स व आवाज का काम प्री प्रोडक्शन के दौरान यानी एनामेशन की मिक्सिंग में देखा जा सकता है। पोस्ट प्रोडक्शन में आवाज की अंतिम रिकॉर्डिग रगों का संपादन टेस्टिंग व साउंड इफेक्ट का समायोजन किया जाता है।
योग्यता
दाखिले के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12 वीं पास होना चाहिए इसके लिए किसी खास फैकल्टी की जरूरत नही हैं। पीजी प्रोग्राममें दाखिला के लिए बैचलर डिग्री होना आवश्यक है। बैचलर इन फाइन आटर्स और एमए इन फाइन आटर्स के साथ एनीमेशन में डिग्री या डिप्लोमा हासिल करते है तो राहें और भी आसान हो जाती हैं।
रोजगार के विकल्प
टीजीसी एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया के डायरेक्टर रवि रंजन के मुताबिक इसमें पूरी एनीमेशन फिल्म से लेकर टेलीविजन विज्ञापन उघोग से लेकर ग्रफिक नॉवल हयूमरस बुक्स और मैग्जीन इलेस्ट्रेशन में काम किया जा सकता है। इस फील्ड मे कई अवसर हैं जैसे वेबसाइट बनाना ग्राफिक्स बनाना और 3 डी प्रोडक्ट की मॉडलिंग आदि एंटरटेंमेंट विज्ञानप बिजनेस फैशन डिजाइनिंग इंटीरियर डिजाइनिंग मेडिकल लॉ व बीमा कंपनियों के प्रेजेंटेंशन और मॉडल बनाने में इसके लिए अवसर हैं।
कौन-कौनसी कोर्स है
सर्टिफिकेट कोर्स इन एनीमेशन एंड ग्राफिक्स डिप्लोमा इन एनीमेशन बीएससी एमएससी इन गेमिंग बीए एमए इन मल्टीमीडिया पीजी डिप्लोमा इन डिजाइन एडवासं डिप्लोमा इन 3 फिल्म मेकिंग 3डी एनीमेशन एंड विजुअल सिनेमेटिक्स बीए इन 3डी एनीमेशन एंड विजुअल इफेक्टस डिप्लोमा इन कप्यूटर जनेरेटेड इमेजिनरी आदि कोर्सेज।
वेतन
अच्छा वेतन इस पेशे का सबसे आकर्षक हिस्सा है। प्रोफेशनल एनीमेटर अनुभव हासिल करके लाख रूपए का वेतन पा सकते है। जूनियर एनीमेटर या ट्रेनी 8 हजार से 15 हजार रूपए मासिक कमा सकते हैं। कल्पनाशील और अनुभवी एनीमेटर जिसके पास एनीमेशन में अच्छे काम का पोटफोलियो है वह 50 से 60 हजार रूपए मासिक कमा सकता है।