न्यूट्रिशन में पीजी सर्टिफिकेट लेकर बनाये अपना कॅरियर
पोषण विज्ञान की बारीखियां समझकर न्यूट्रिशनिस्ट के रूप में कॅरियर बनाने के इच्छुक लोग कर सकते हैं तेलंगाना स्थित नेशनल इंस्टीयूट ऑफ न्यूटिशन में आवेदन। संस्थान ने पीजी सर्टिफिकेट कोर्स इन न्यूटिशन में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए हैं। 50 साल की उम्र तक के लोग इस कोर्स में आवेदन कर सकते है। आवेदन की प्रकिया शुरू हो चुकी है।
क्या है अवसर
न्यूट्रिशन में पीजी र्सिर्टफिकेट कोर्स न्यूट्रिशनिस्ट के तौर पर सेवाएं शुरू करने में मददगार हो सकता है। पहले से ही चिकित्सा के क्षेत्र में प्रेक्टिस कर रहे लोग इसकी मदद से अपने मरीजों को सही आहार तालिका भी बनाकर दे सकते है। इसके अलावा अपनी एंव परिवार की आहारशैली में भी समुचित बदलाव ला सकते है।
क्या है योग्यता
आवेदन ने मेडिसिन में बैचलर की डिग्री यानी एमबीबीएस/बीडीएस /बीएएमएस /फिजियोलॉजी / फूड एंड न्यूट्रिशन /डाइटेटिक्स में मास्टर्स की डिग्री ली हुई हो। उम्र सीमा 50 साल है। आवेदन से पहले योग्यता जरूर पढ़ लें।
क्या है कोर्स
नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ न्यूट्रिशन का यह पीजी सर्टिफिकेट कोर्स चार चलेगा । इस कोर्स में लेक्चर चर्चाएं क्षेत्र के दौरे आदि शमिल किए गए है ताकि छात्रो को इस क्षेत्र के बारे में एक समग्र तस्वीर मिल सके।
कैसे होगा चयन
इस कोर्स में उन आवेदनको को खास तौर पर महत्व दिया जाएगा जिनके पास संबंधित क्षेत्र का एक या दो साल का अनुभव होगा। चयन का अंतिम निर्णय संस्थान के निदेशक का होगा और कोर्स के लिए चुने गए लोगों को सुविधा मिलेगी।