वीडियो एडिटर से अपना भविष्य बनाये 

अगर आप क्रिएटिव है तो आप विजुअल्स उनका मूल्यांकन कर सकते है और सफल वीडियो एडिटर बन सकते है अगर आप मे विजुअल्स को समझने और उसका तुरंत मूल्यांकन करने की क्षमता है तो नॅान लीनियर एडिटिंग का कोर्स आपके लिए बेहतर हो सकता है इन दिनो एडिटिंग की लेटेस्ट टेक्नोलोजी होने की वजह से वीडियो एडिटर की डिमांड लगातार बढ रही है क्योकि किसी भी फिल्म या टीवी प्रोग्राम की कल्पना वीडियो एडिटर्स के बिना संभव नही है आप इससे सबंधित कोर्स करते है तो नौकरी मिलने की संभावना बढ जाती है एक अनुमान के मुताबिक भविष्य मे 1 लाख से अधिक ऐसे प्रशिक्षित वीडियो एडिटर्स की डिमांड होगी जिन्हे मार्केट की डिमांड के मुताबिक एडिटिंग साफ्टवेयर में महारत हासिल हो

नॅान लीनियर एडिटर 

नॅान लीनियर एडिटिंग टेक्नीकल वर्क है इसके अंतर्गत एडिटिंग के कॉन्सेप्ट और उससे जुडी चीजी के बारे मे विस्तार से बताया जाता है फुटेज की कैप्चारिंग फुटेज को एडिट करने से लेकर किन विजुअल्स को कहा फिट करना है म्यूजिक और साउंड को किस तरह मिक्स करना है ये काम नॉन लीनियर एडिटिंग मे माहिर एडिटर्स ही कर सकते है 

नेचर ऑफ वर्क 

वीडियो एडिटर्स पहले लीनियर तकनीक के जरिए काम करते थे अब वे नॅान लीनियर एडिटिंग के द्वारा काम करते है एक कैमरामैन जिन विजुअल्स को धंटो मेहनत करने के बाद शूट करता है उन विजुअल्स की एडिटिंग अब कम्प्यूटराइज्ड सॉफ्टवेयर की मदद से कुछ ही देर मे पूरी कर ली जाती है और अंजाम देता है नॅान लीनियर एडिटिंग मे माहिर वीडियो एडिटर्स
 
कौन-कौन से कोर्स है 

सर्टिफिकेट कोर्स इन नॉन लीनियर एडिटिंग डिप्लोमा इन वीडियो एडिटिंग एड साउंड रिकॉर्डिग और डिप्लोमा इन पोस्ट प्रोडक्शन वीडियो एडिटिंग ये तीन तरह के कोर्स होते है जो तीन महीने से लेकर तीन साल तक के है आप शार्प माइंड है तो डेढ से तीन महीने के शाॅट टर्म कोर्स भी उपलब्ध है ये कोर्स करके आप वीडियो एडिटर के रूप मे सफल हो सकते है 
शैक्षणिक योग्यता

इस कोर्स मे दाखिला लेने के लिए यू तो 12वी के बाद ही रास्ते खुल जाते है लेकिन डिग्री और डिप्लोमा के लिए किसी भी सब्जेक्ट मे ग्रेजुएट होना जरूरी है इससे शाॅर्ट टर्म कोर्स भी उपलब्ध है अगर किसी चैनल मे नौकरी पाना चाहते है तो ग्रेजुएट होना जरूरी है क्षणिक योगयता से ज्यादा इस फील्ड मे प्रैक्टिकल अनुभव होना ज्यादा जरूरी है इसलिए मौजूदा सॉफ्वेयर्स पर पकड़ बनाए 

अवसर एव संभवनाएं

वीडियो एडिटिंग का कोर्स पूरा करने के बाद आप न्यूज एंटरटेनमेट चैनल्स प्रोडक्शन हाउस वेब डिजाइिंनंग कंपनी म्यूजिक वर्ल्ड (फीचर एवं विज्ञापन फिल्में) और बीपीओ आदि मे काम कर सकते है इस क्षेत्र मे फ्रीलांसर्स के लिए भी काफी विकल्प है पोस्ट प्रोडक्शन स्डूडियो टेलीविजन कंपनियो आदि मे शॅार्ट टर्म कॉन्टै्रक्ट पर भी काम किया जा सकता है एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के डायरेक्टर नलिन रंजन सिंह के मुताबिक जो लोग क्रिएटिव नेचर के है और जो शूट किए सीन्स की विभिन्न सॉफ्टवेयर्स की मदद से इफेक्टिव एडिटिंग करने मे रूचि रखते है उनके लिए नॉन लीनियर एडिंटंग का प्रोफेशन बेहद चमकदार है एंटरटेनमेंट एंव मीडिया इंडस्टी से जुडे इस प्रोफेशन में पैसा भी है और रोजगार के अवसर भी न्यूज एंटरटेमेट चैनल्स म्यूजिक वर्ल्ड ग्लैमर वर्ल्ड यानी फीचर व विज्ञापन एजेंसी फिल्म टीवी मे रोजगार के भरपूर मौके है 

व्यक्तिगत योगयता

एक सक्सेसफुल वीडियो एडिटर बनने के लिए आपके मेहनती होने के साथ-साथ इमेजनरी होना चाहिए ताकि सीन की जरूरत को समझते हुए उपयुक्त साउंड की मिक्सिंग की जा सके। इसके अलावा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लगातार अपडेट रहने की भी जरूरत होती है दूसरो को ध्यान से सुनने और टीम के बीच काम करने का गुण सफलता मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।