डीयू से करें मास्टर्स की पढ़ाई 

एजुकेशनल रिसोर्सेज और पर्सनिलिटि ग्रूमिंग के लिहाज से देश-विदेश के स्टूडेंटस की पसंदीदा यूनिवर्सिटी डीयू ने अपने पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। ये कोर्सेज साइंज कॉमर्स आटर्स लॉ एजुकेशन सोशल साइंसेज और इंटरडिसीप्लीनरी एंड अप्लाइड सांइसेज के है रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है और एंट्रेस एग्जाम की तिथि बाद में घोषित होगी। 

प्रवेश के तरीके 

डीयू के पीजी कोर्सेज में प्रवेश की दो कैटेगरीज है। दोनो कैटेगिरीज के तहत 50-50 प्रतिशत सीटें भरी जाएंगी। पहली कैटेगिरी के तहत डायरेक्ट एडमिशन होगा जो कि डीयू के ग्रेजुएटस के लिए होगा इस कैटेगरी के तहत प्रवेश ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर होगा दूसरी कैटेगरी एट्रेंस एग्जाम की है। इस कैटेगिरी के तहत एक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके अकों के आधार पर तय कोर्स में आवेदक को प्रवेश मिलेगा। 

एप्लीकेशन फीस 

आवेदन के लिए जनरल व ओबीसी कैंडिडेटस को प्रति कोर्स 500रूपए की एप्लीकेशन फीस भरनी होगी। एससी एसटी या शारीरिक रूप से विकलांग आवेदको के लिए प्रति कोर्स आवेदन शुल्क 250 रूपए रखा गया है। 

क्या है कोर्सेज 

डीयू के कुछ डिपार्टमेंटस व उनके तहत आने वाले पीजी मास्टर्स कोर्सेज इस प्रकार हैं 
आटर्स- एमए इन अरेबिक बुद्धिस्ट स्टडीज इंग्लिश जर्मन इटेलियन फिलॉसॉफी साइकोलॉजी पंजाबी संस्कृत  उर्दू आदि। 
इंटरडिसीप्लीनरी साइंसेज- एमएससी इन जेनेटिक्स बायोकेमिस्टी बोयोटेक इन जेनेटिक्स बायोकेमिस्ट्री बोयोटेक माइक्रोबायो इंफॉमेटिक्स आदि। 
मैथेमेटिकल साइंसेज- एमए एंड एमएससी इन मैथ्स अप्लाइड ऑपरेशनल रिसर्च स्टैटिक्स एमएससी इन सीएम एमसीए 
साइंस एमए इन एनवायरमेंट साइंस एमएससी इन कैमिस्ट्री बॉटनी फीजिक्स जूलाजी आदि। 

क्या है योग्यता 

अलग-अलग कोर्सेज के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यताएं भिन्न भिन्न है। कोर्स का नाम वेबसाइट पर दिए एलिजिबिलिटी लिंक में डालकर अनिवार्य योग्यता देख सकते है उदाहरण के लिए एमए इंग्लिश चुनने पर आता है मेरिट कैटेगरी डीयू से बीए इंग्लिश ऑनर्स में 60 फीसदी या इससे अधिक एंट्रेंस कैटेगरी डीयू से बीए इंग्लिश ऑनर्स में 45 फीसदी या किसी अन्य विवि से ग्रेजुएशन में 50 फीसदी 

कैसे करें तैयारी 

प्रवेश की तैयारी की रणनीति बनाने से पहले यह क्लीयर होना चाहिए कि आप आवेदन किस कैटेगिरी के तहत कर रहे हैं यदि आप बैचलर्स में डीयू के ही स्टूडेंट है और पीजी कोर्स में मेरिट बेस पर दाखिल बेस पर दाखिला चाहते है तो आपको सारी मेहनत अपने ग्रेजुएशन के मार्क्स पर करनी है। लेकिन यदि आप एग्जाम के रास्ते इस प्रवेश प्रक्रिया में शमिल होना चाहते है तो आपको इसके सिलेबस की पूरी गहनता के साथ तैयारी करनी होनी एट्रेंस में पूछे जाने वाले सवालों का स्तर ग्रेजुएशन के स्तर का ही होता है इसलिए अपनी ग्रेजुएशन की टेक्स्ट बुक्स का गहराई का गहराई से अध्ययन करे पिछले साल के प्रश्पत्रों से पूछे जाने वाले सवालों की प्रकृति का अंदाजा हो सकता है। एट्रेंस एग्जाम्स की तारीखों की सूचना अभी कुछ समय बाद जारी की जाएगी। तब आप अपनी तैयारी जारी रखिए। 

कैसे करें आवेदन 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए इसके वेबलिंक पर जाएं यहां दाई ओर लिखा है। इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें इससे आपके पास एक लॉगइन आईडी और पासवर्ड आ जाएगा जिसकी मदद से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। लॉगइन आईडी की मदद से लॉगइन करके अपनी एजुकेशनल डीटेल्स और प्रोग्राम की च्वाइस भरिए यहां फोटो आईटी और साइन अपलोड भी करने है।