कॅरियर के साथ करें न्याय 

बड़े से बड़े संगींन मददों का निपटारा बहस और सबूतों के आधार पर कर सकने में सक्षम इस सफेद पेशे का काला चोगा ओढ़ने की इच्छा यदि आपकी है तो कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट के लिए आवेदन कर दें लॉ कोर्स में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाली इस प्रवेश परीक्षा के जरिए देशभर को विभिन्न लॉ यूनिवर्सिटीज दाखिल देती है आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है 

क्या है क्लैट 

कॉमन लॉ एट्रेंस टेस्ट यानी क्लैट लॉ कोर्सेज में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा है। इसे क्लीयर करने वाले आवेदकों को उनके क्लैअ स्कोर के आधार पर देशभर की विभिन्न 16 यूनिवर्सिटीज में से कुछ में प्रवेश के विकल्प मिलते हैं। इस वर्ष क्लैट का आयोजन 10 मई को होना है और परीक्षा का आयोजन डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनउ करवा रही है। जिन 16 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में इससे प्रवेश मिल सकता है उनके नाम ब्रॉशर में है। 

क्या है कोर्सेज 

क्लैट में लॉ से जुड़े अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुट कोर्सेज में प्रवेश का विकल्प है। आप अपनी योग्यता के आधार पर इनमें आवेदन कर सकते हैं। ये कोर्सेज इस प्रकार है 

अंडरग्रेजुएट कोर्स 

पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड अंडरग्रेजुएट लॉ कोर्स बीए एलएलबी ऑनर्स बीएससी एलएलबी ऑनर्स बीबीए एलएलबी ऑनर्स बीएसडब्ल्यू एलएलबी ऑनर्स बीकॉम एलएलबी ऑनर्स पोस्टग्रेजुएट कोर्स एलएलएम कोर्स 

क्या है योग्यताएं 

क्लैट में अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में आवेदन के लिए अलग-अलग शैक्षणिक व उम्रसंबंधी योग्यताएं निर्धारित हैं यूजी प्रोग्राम आवेदक ने कम से कम अकों के साथ बारहवी पास ही हो एक जुलाई को आवेदक की उम्र वर्ष से कम होनी चाहिए एससी एसटी अंक एससी एसटी शावि उम्रसीमा वर्ष पीजी प्रोग्राम अंकों के साथ एएलबी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एएलबी लॉ में कोई समकक्ष डिग्री कोई उम्रसीमा नही एससी एसटी अंक उम्रसीमा तय नही 

प्रवेश की प्रक्रिया 

यूजी कोर्स के लिए क्लैट में आपसे 200 सवाल पूछे जाएंगे जो कि इंग्लिश कंप्रिहेंशन जीके एंड जरनल अफेयर्स एलीमेंट्री मैथ्स लीगल एप्टीटयूड और लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े होंगे पीजी कोर्स के लिए क्लैट में 150 सवाल पूछे जाएंगे जो कि कंस्टीटयूशनल लॉ ज्यूरिसप्रयुडेंस और लॉ से जुडे विभिन्न अन्य सब्जेक्टस से जुड़े होगें दोनो में ही परीक्षा अवधि दो घंटे की होगी क्लैट के जरिए किसी एनएलयू में चयन का मूल आधार मेरिट कम प्रिफरेंस होगा। यानी प्रवेश का फैसला आपके क्लैट स्कोर से बनी मेरिट और आपके द्वारा भरी गई यूनिवर्सिटी प्रिफोंस के आधार पर होगा काउंसलिंग की प्रक्रिया 21 मई से होगी और तभी आपको यूनिवर्सिटीज प्रिफरेंसेज भरनी होंगी। 

आवेदन प्रक्रिया 
शुल्क का भुगतान 

क्लैट में आवेदन करने वालों को तीन बार शुल्क का भुगतान करना होगा फॉर्म सब्मिशन पर पिछले साल के क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने के लिए और कांउसलिंग के लिए शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन भरा जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान नेट बैकिंग क्रेडिट डेबिट कार्ड के जरिए ऑफलाइन भुगतान बैंक चालान से