आप मैथेमेटिक्स मे अपना भविष्य बना सकते है ।

वैसे तो बचपन से स्टूड़ेटस के मन में मैथ्स को लेकर एक खास किस्म का डर बैठ रहता है लेकिन यदि इसके सिद्वांतो और सवालों के अभ्यास पर पर्याप्त ध्यान दिया जाए तो बोर्ड में यह सब्जेट आपके लिए सबसे ज्यादा स्कोंग हो सकता है। गणित को लेकर घबराने के बजाय आपको प्लानिंग से काम करना चाहिए पहले सरल सवाल हल करने चाहिए फिर कठिन सवाल जानें आंकडो के इस विषय पर अपनी पकड़ बनाने के कुछ आसान उपाय।
मैथेमेटिक्स एक ऐसा सब्जेक्ट है जो शुरूआत में स्टूडेंटस को डराता तो बहुत है लेकिन एक बार समझ में आ जाने के बाद कठिन से कठिन सवाल चुटकियों में हल कर लेने की क्षमता भी दे जाता है और पूरे अंक भी सुनिश्चित कर जाता है। बोर्ड एग्जाम्स में भी चरणबद्व तैयारी करके आप मैथ्स के डर को पूरी तरह से गायब कर सकते है और अच्छे अंक ला सकते है। गणित एक ऐसा विषय है जिसमें लगतार अभ्यास से ही महारत हासिल की जा सकती है। इसमें चीजों को रटने से आपको सफलता नही मिल सकती। 

लें चुनिंदा टॉपिक  

परीक्षा के दौर में उन टॉपिक्स पर फोकस करें जिनसे बेस्ट प्रदर्शन कर सकें। अब चूंकि एग्जाम्स में ज्यादा समय नही बचा है इसलिए आपका ध्यान चुनिंदा और स्कोंरग टॉपिक्स पर ही होना चाहिए अंतिम 15-20 दिनों में सारा सिलेबस नए सिरे से पढ़ लेने की कोशिश न करें जिन टॉपिक्स के सवालों में च्वॉइस आती है उनमें से किसी एक को भी तैयार कर सकते है मैथ्स के किसी भी चैप्टर के आसान और मुश्किल सभी सवालों पर कमांड बनाने के लिए पहले उस चैप्टर को कोई बार पढ़े की आदत डालें। सिर्फ फार्मूला देखकर इन्हे सॉल्व न करने बैठ जाएं। सवाल को पुरी तरह से समझें। 

अभ्यास है कुंजी 

मैथ्स में कमांड सिर्फ फार्मूला रटने या सवाल का मैथ्स रिवाइस कर लेने भर से नही आती। घुमाकर या सीधे सपाट पूछ लिए जाने वाले हर तरह के सवाल हल करने में आप तभी दक्ष हो सकते है जब आप उन्हे हल करने का नियमित अभ्यास करेगें छोटे बड़े हर तरह के सवाल हल करें सवालों के नियमित अभ्यास से आपको पता लग जाता है कि किस सवाल को कैसे हल करना है। आपको फामूर्ला याद होना चाहिए और उसे अप्लाई करने के तरीके के बारे में पता होना चाहिए। 

डरना छोड़े 

मैथ्स का डर होना कोई नई बात नही है और इसे स्वीकार कर लेना कोई अपराध भी नही है। जब आप यह स्वीकार कर लेते है कि आपको गणित में परेंशानी होती है तो आप इसमें सुधार लाने की बात पर झिझकते नही है। एक बात समझ लीजिए कि डर होने का अर्थ यह नही कि आप मैथ्स के लिए अयोग्य है। मेहनत करके आप अपनी कमी सुधार सकते है 

छोटी शुरूआत 

मैथ्स में दक्षमा के प्रयास का पहला पड़ाव है कि शुरूआत सबसे छोटे और सरल सवालों के साथ होनी चाहिए। छोटे-छोटे सवाल पहले हल करने का लाभ होता है। कि बड़े सवालों के बीच में आने वाले इन सवालों से जुड़े छोटे स्टेप्स को सुलझा लेने की प्रैक्टिस हो जाती है। अगर आप सीधे बड़े सवाल हल करने लगते है तो बीच में ही जोश काफूर हो जाती है।