आई आईएसई आर से पीएचडी करके अपना भविष्य बनाये 

विज्ञान से जुड़े विभिन्न क्षेत्रो में शोध करने के इच्छुक देश के प्रतिष्ठित संस्थानो से जुडंना चाहते हैं। ऐसे ही नामी संस्थानो में से एक संस्थान है तिरूवनंतपुरम स्थित इंडियन इंस्टीयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च। संस्थान ने पीएचडी करने के इच्छुक आवेदनकों से आवेदन मंगवाए है। सत्र की शुरूआत जनवरी 2017 से होगी। आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2016 निर्धारित है। 

क्या हैं विषय  

आईआईएसईआर ने तीन स्ट्रीम्स में पीएचडी के लिए आवेदन मंगवाए है। ये स्ट्रीम्स है केमिकल साइंसेज बायोलॉजिकल साइंसेज फिजिकल साबंसेज। तीनो स्ट्रीम्स में आगो विभिन्न सब्जेक्टस है। इनसे से आप पसंद का सब्जेक्ट चुन सकते है। 

चयन की प्रक्रिया 

चयन का प्रमुख आधार आपके स्टेटमेंट ऑफ पर्पज और इंटरव्यू को बनाया जाएगा। यदि किसी फील्ड विशेष में आवेदन की संख्या 75 से ज्यादा हो जाती है तो एंट्रेंस एग्जाम भी आयोजित करवाया जा सकता है। विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर देखें। 

योग्यता-फिजिकल/बायो साइंस 

फिजिकल सांइस- फिजिकल/मैटीरियल साइंस/इंजीनियिंग एंड टेक्नोलॉजी में कम से कम 60ः अकों के साथ मास्टर्स और गेट/ सीएसआईआर यूजीसी जेआरएफ/जेईएसटी 2016 इंस्पायर पीएचडी फैलोशिप 2016 केमिकल साइंस 60 अकों के साथ केमिकल सांइसेज में मास्टर्स। ऊपर बताई परीक्षाओं में कोई एक क्लीयर की हो।

योग्यता-बायोलॉजिकल साइंसेज 

बयोलॉजिकल साइंसेज-बायो लॉजिकल/ केमिकल/फिजिकल/मैथेमेटिकल/बायोइंफॉर्मेटिक्स/एग्रीकल्चर/वेटेरिनेरी/फार्मेसी/नर्सिग में मास्टर्स या एमबीबीएस की डिग्री। प्राप्तांक कम से कम 60 फीसदी हो। सीएसआईआर यूजीसी जंआरएफ/डीबीटी-जंआरएफ/डीएसटी-इंस्पायर आदि का एग्जाम स्कोर।