कॅरियर को दे नई उड़ान - सिविल सर्विसेज की तैयारी करें ।
सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए सिविल सर्विसेज में जाना एक सपना होता है। यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज और फॉरेस्ट सर्विसेज में प्रवेश के लिए आवेंदन मंगवाए है। परीक्षा तीन चरणों में होनी है। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का है। दूसरा चरण मुख्य परीक्षा का है और तीसरा चरण पर्सनेलिटी टेस्ट का होगा आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परीक्षा अगस्त में होनी है।
यह है योग्यता
सिविल या फॉरेस्ट सर्विसेज में आवेदन करने के लिए अनिवार्य योग्यताएं इस प्रकार है फॉरेस्ट सर्विस बैचलर्स में एनिमल हस्बैंटरी एंड वैटेनरी सांइस फिजिक्स केमिस्टी मैथ्स बायो जूलॉजी जियोलॉजी स्टैटिस्टिक्स में से कोई एक विषय या एग्रीकल्चर फॉरेस्टी में बैचलर्स या इंजीनियिंग सिविल सर्विस मान्याता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की डिग्री
चयन के चरण
सिविल सर्विसेज या फारेस्ट सर्विसेज में चयन के दो चरण है। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का है जिसमें आवेदन को लिखित परीक्षा देना होगी। दूसरी चरण में मुख्य परीक्षा है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले आवेदन मुख्य परीक्षा में बैठ सकते है। मुख्य परीक्षा में दो चरण है। पहले चरण के तहत एक लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में आवेदक का इंटरव्यू लिया जायगा।
ऐसे करे आवेदन
यहां आवेदन यहां आवेदन के लिंक पर क्लिक करें ऑनलाइन एप्लीकेशन डालने के लिए आवेदन के दो पार्ट है। ऑनलाइन फॉर्म सब्मिशन 23 मई से 19 जून तक रात 11.59 बजे तक करवाया जा सकता है। फार्म भरते समय आवेदन को अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो और सिग्नेचर को भी अपलोड करना होगा आवेदन के इच्छुक लोगों को 100 रूप्ए का आवेदन शुल्क भी भरना होगी एससी एसटी महिलाए शवि आवेदको को इससे छुट है। आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई में कैश से कर सकते है आप चाहे तों एसबीआई समेत कई बैकों की नेटबैंकिंग से भी भुगतान कर सकते है आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसी होगी परीक्षा
सिविल सर्विसेज और फॉरेस्ट सर्विसेज में चयन के लिए अलग-अलग चरणों में विभाजित प्रवेश परीक्षा का प्रारूप ये है प्रारंभिक परीक्षा इसमें दो लिखित पेपर होगें जिनमें बहुविकल्पीय सवाल होगें पहले पेपर में सवाल करंट इवेटस इतिहास अर्थव्यवस्था भूगोल राजनीति विज्ञान पर्यावरण सामान्य विज्ञान आदि से जुडे़ होगें दूसरे पेपर में कॉम्प्रिहेशन रीजनिंग डिसीजन मेकिंग बेसिक मैथ्स आदि होगा दूसरा पेपर क्वालिफाइंग पेपर है। इसमें 33 फीसदी अंक जरूरी है। मुख्य परीक्षा सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा में नौ पेपर होगें जबकि फॉरेस्ट सर्विस की परीक्षा में छह पेपर इन पेपर्स में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब निबंधात्मक होंगे
ऐसे करें तैयारी
सिविल सर्विसेज या फॉरेस्ट सर्विसेज में कॅरियर बनाने के इच्छुक युवा विभिन्न कोचिंग सेंटर्स की मदद से एक-एक विशय की तैयारी करते है। यदि आप कोचिगं ले रहे हैं तो भी नोटस बनाने पर जोर दें। ये नोटस परीक्षा से ठीक पहले आपको पूरा कोर्स रीकॉल करवाने में मददगार साबित होंगे हिंदी माध्यम के छात्र इग्लिश कंप्रीहेंशन को सुधारने के लिए छोटी क्लासेज की किताबों से शुरूआत कर सकते है। प्रमुख विषय की तैयारी के लिए टेक्स्ट बुक में पढें। इससे सिलेबस पर आपकी पकड़ मजबूत होंगी और कही से भी सवाल पूछे जाने पर उनका उतर दे सकेगें। मुख्य परीक्षा के निबंधात्मक सवालों में अच्छे प्रदर्शन के लिए लेखन पर मेहनत करना बहुत जरूरी है। बहुविकल्पीय सावलों में ट्रिक्स भी समझें।