महत्वपूर्ण कोर्सेज
बदलते समय के अनुसार कुछ खास कोर्सेज को करके आप एक अच्छा कॅरियर बना सकते है। इन कोर्सेज के बारे में अगर आप मार्केट की डिमांड को देखते हुए पसंद का शानदार कॅरियर चुनना चाहते है तो आपको हर सेक्टर में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में पता होना चाहिए। कॅरियर के कुछ कोर्सेज यूनीक होते है तो कुछ कॉमन। आजकल न्यूक्लियर इंजीनियारिंग विड पावर सेक्टर आदि क्षेत्र मे बेहतरीन कॅरियर के अवसर है। चुनिए ऐसा कोर्स जो बना सके शानदार कॅरियर।
अॅाडियोलॉजिस्ट
देश में हेल्थकेयर सेक्टर तेजी से तरक्की कर रहा है। इस सेक्टर में एक अलग तरह का कॅरियर है ऑडियोलॉजिस्ट। जिस तरह पूरे देश में बोलने और सुनने की समस्या से परेशान लोग बढ़ रहे है उससे ऑडियोलॉजिस्ट की मांग भी बढ़ी है। डिजिटल हियरिंग टेक्नोलॉजी के आने के बाद इस सेक्टर में काफी रोजगार है। ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग मैसूर क्रिश्चन मेडिकल कॉलेज वेल्लूर और ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल सांइसेज नई दिल्ली से कोर्स कर सकते है। बीएससी का सकते है या स्पीच पैथोलॉजी में मास्टर डिग्री ले सकते है।
न्यूक्लियर इंजीनियरिंग
ऊर्जा संकट से निपटने के लिए परमाणु ऊर्जा की मदद लेनी होगी। ऐसी में न्यूक्लियर इंजीनियर्स की मार्केट में डिमांड बढ़ी है। आसईआईटी कानपुर आईआईटी बॉम्बे होमी भाभा नेषनल इंस्टीटयूट मुंबई और साहा इंस्टीटयूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स कोलकाला से इसकी पढ़ाई कर सकते है।
विंड पावर सेक्टर
देश में पवन ऊर्जा पैदा करने की क्षमता तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2020 तक देश में 65 गीगावट पवन ऊर्जा पैदा होने लगोगी। यहां पर मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट डवलपमेंट इंस्टालेशन और मैंटेनेंस जैसे कामो के लिए लाखो जॉब आने वाले है। आप आईआईटी रूड़की और अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियिंरंग कोयंबटूर से इसकी पढ़ाई कर सकते है।