Current Affairs 19th January 2021 : Daily GK Update in Hindi

1. इनमें से किस कंपनी के वाइस चेयरमैन ली जे-योंग को भ्रष्टाचार मामले में ढाई साल की सजा सुनाई गयी हैं ?

क. फेसबुक         
ख. सैमसंग
ग. एप्पल           
घ. अमेजन

उत्तर ख. सैमसंग

2. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को पीछे छोड़कर कौन सी कंपनी हाल ही में मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी हैं ?

क. टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस         
ख. अडाणी ग्रुप
ग. एचडीएफसी ग्रुप                 
घ. भारतीय स्टेट बैंक

उत्तर क. टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस  
       
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के कौन से चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी हैं ?

क. पहले चरण          
ख. दूसरे चरण          
ग. तीसरे चरण          
घ. चौथे चरण     
     
उत्तर ख. दूसरे चरण  
        
4. भारत में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किसने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान की शुरूआत की हैं ?

क. नरेंद्र मोदी             
ख. नितिन गडकरी
ग. राजनाथ सिंह           
घ. हरदीप सिंह पुरी
 
उत्तर ख. नितिन गडकरी

5. भारत के किस राज्य में 19 जनवरी को हर वर्ष त्रिपुरा कोकबोरोक दिवस मनाया जाता हैं ?

क. महाराष्ट्र           
ख. त्रिपुरा
ग. तमिलनाडु          
घ. पष्चिम बंगाल

उत्तर ख. त्रिपुरा

6. खादी और ग्रामोघोग आयोग ने किस मंत्रालय के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का सृजन करने के लिए दो समझौते पर हस्ताक्षर किये ?

क. खेल मंत्रालय                
ख. संस्कृतिक मंत्रालय
ग. जनजातीय कार्य मंत्रालय       
घ. सूचना और प्रसारण मंत्रालय  

उत्तर ग. जनजातीय कार्य मंत्रालय

7. दूरसंचार उपकरण और किस परिषद ने हाल ही में संदीप अग्रवाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया हैं ?

क. विधान परिषद            
ख. जिला परिषद            
ग. विष्व हिंदी परिषद         
घ. सेवा निर्यात संवर्धन परिषद      
       
उत्तर घ. सेवा निर्यात संवर्धन परिषद      
       
8. निम्न में से किस देश में वर्ष, 2021 में 14 वर्षों के लंबे समय के बाद पहला राष्ट्रीय चुनाव आयोजित किया जायेगा ?

क. ताइवान          
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. फिलिस्तीन        
घ. जापान

उत्तर ग. फिलिस्तीन

9. दुर्लभ धातु वैनेडियम किस भारतीय राज्य में पाया जाता हैं ?

क. असम           
ख. मेघालय
ग. नागालैंड         
घ. अरूणाचल प्रदेश

उत्तर घ. अरूणाचल प्रदेश

10. गोवा में आयोजित होने वाले 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किस देश को कंट्री इन फोकस‘ के तौर पर चुना गया हैं ?

क. पाकिस्तान          
ख. बांग्लादेश
ग. श्री लंका            
घ. नेपाल

उत्तर ख. बांग्लादेश