6.36 लाख करोड रूपये निकालने की चेतावनी 
 
विदेशी निवेशको ने दी
नई दिल्ली : विदेशी पोर्टफोलियो निवेशको एफपीआइ ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी के परिपत्र सकुलर का कडा विरोध किया हैं जिसके मुताबिक भारतीय मूल का व्यक्ति किसी एफपीआई का लाभकारी स्वामी नहीं हो सकता । करीब दर्जन भर एफपीआइ ने प्रधानमंत्री वित्त मंत्री और सेबी को पत्र लिखकर इसपर विरोध जताया हैं । पत्र में कहा गया है कि इन फंडो की भारत में करीब 6.36 लाख करोड रूपये 75 अरब डालर की परिसंपतियां हैं । और अगर नियामक उन्हे कोई राहत नही देता हैं तो उनके पास दिसंबर तक अपना निवेश निकालने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा ।