6 साल में 336 फीसदी बढ़ा सरकार का कानूनी खर्चा

केंद्र ने 2017 -18 में सुप्रीम कोर्ट में खर्च किए 48 करोड़ रु. 
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने 2017 - 18 में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने के लिए वकीलों पर करीब 48 करोड़ रुपए बतौर फीस खर्चें  हैं । 2011 -12 में हुए खर्च की तुलना में यह 366 फीसदी ज्यादा है । संसद में एक प्रश्न के जवाब में बुधवार को कानून मंत्री  ने बनाया कि 2011 -12 के दौरान केंद्र सरकार न्र सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने के लिए 11 करोड़ रुपए खर्च किए थे । 2014 -15 में यह राशि बढ़ बढ़कर 16 करोड़ 2015 -16 में 27 करोड़ और  2017 -18 में करीब 48 करोड़ रुपए हो गई ।