15 सवालों ने छुड़ा, जकरबर्ग के पसीने
डेटा लीक प्रकरण : यूरोपियन यूनियन के सांसदों के समक्ष फेसबुक के सीइओ
ब्रसेल्स करोड़ों यूजर्स के डेटा लीक होने के बाद से फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। अमरीकी कांग्रेस में तीखे सवालों से गुजरने के बाद जकरबर्ग यूरोपीय यूनियन (इयू) के सांसदों के सामने पेश हुए। इस दौरान कई कठिन सवालों के सामने जकरबर्ग अनुत्तरित नजर आए।