आरएएस- 2019 की अभ्यर्थना पर आयोग की निगाहें 

दिसम्बर बाद शुरू हो सकती है प्रक्रिया 
अजमेर. राजस्थान लोकसेवा आयोग की निगाहें आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2019 की अभ्यर्थना पर टिकी है। कार्मिक विभाग दिसम्बर में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग को अभ्यर्थना भेजेगा। आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं की भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा कराता है। साल 2018 की आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती -2018 के तहत प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है। इसका परिणाम भी जारी हो चुका है। मुख्य परीक्षा दिसम्बर में होगी। अब आयोग की निगाहें आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती -2019 पर टिकी है। कार्मिक विभाग के अभ्यर्थना भेजने के बाद आयोग इसकी तैयारियों में जुटेगा।  
AILET Entrance Free Online Test Series  Available -
Click Here
AILET Entrance
Free Online Question Bank Available -
Click Here