अग्नि - 5 मिसाइल जल्द सेना में शामिल होगी
अग्नि - 5 अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) की श्रेणी में आती है , अमेरिका , रूस , चीन , उत्तर कोरिया और फ्रांस के पास ही हैं ऐसी मिसाइलें हैं
चीन तक मार करने वाली अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि - 5 को जल्द ही सेना में शामिल किया जाएगा । इस प्रणाली से देश की सैन्य ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा । 5,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल प्रणाली परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम है । इस मिसाइल प्रणाली को सामरिक बल कमान (एसएफसी) में शामिल किया जाएगा । देश के सबसे अत्याधुनिक हथियार को एसएफसी को सौंपे जाने से पहले कई परीक्षण किए जा रहें है ।