आतंकी बनने के 36 घंटे में प्रोफेसर भट मारा गया

कश्मीर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र पढ़ाता था, आतंकी वारदात में शामिल होने के लिए शुक्रवार से गायब था, सेना ने ढेर किया
कश्मीर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के सहायक प्रोफेसर मोहम्मद रफी भट की जिंदगी आतंक की राह पर 36 घटें तक ही रह सकी । आंतकी वारदात में भट की भागीदारी शुक्रवार की शाम से शुरू हुई और रविवार सुबह शोपियां के बडीगाम में सुरक्षा बलों की घेराबंदी में उसके नापाक सफर का अंत हो गया ।