टीम इंडिया की एकमात्र चिंता है क्षेत्ररक्षण 

विंडिज की साधारण गेंदबाजी और गुवाहाटी की सपाट पिच पर भारत ने सिर्फ दो विकेट गंवाकर 42.1 ओवर में मैच जीता
वेस्टइंडीज की टीम सोच रही होगी कि आखिर इस भारतीय टीम को हराने के लिए क्या किया जाए। उन्होंने ऐसा स्कोर बनाया जिसे अधिकतर टीमें बचा लेती है लेकिन विंडिज की साधारण गेंदबाजी और गुवाहाटी की सपाट पिच पर भारत ने सिर्फ दो विकेट गंवाकर 42.1 ओवर में मैच जीत लिया। कहा जाता है रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला चलता है तो दुनिया कोई भी गेंदबाजी आक्रमण उन्हें नहीं रोक सकता । वेस्टइंडीज को इस हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराना चाहिए क्योंकि उनके कुछ बल्लेबाजों ने अहम पड़ाव पर गैर जरूरी शॉट खेले और इस वजह से वे 20-30 रन कम बना सके । जबकि ये रन अंतर पैदा कर सकते थे। अर्धशतक बनाने के बाद कीरन पॉवेल ने अपना विकेट तोहफे में दे दिया।  
MP TET Free Online Test Series Available - Click Here
MP TET
Free Online Question Bank Available - Click Here