कोहली-रोहित के ’विराट’ शतकों से विंडीज ध्वस्त 

गुवाहाटी वनडे : वेस्टइंडीज के 323 रनों के लक्ष्य को 42.1ओवर में ही हासिल किया इंडिया ने, सीरीज में 1-0 से ली बढ़त 
गुवाहाटी  :   कप्तान विराट कोहली (140) और उपकप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 152) के तूफानी शतकों तथा उनके बीच दूसरे विकेट के लिए 246 रन की रेकार्ड साझेदारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के 322 के स्कोर को बौना साबित करते हुए रविवार को पहला वनडे 8 विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेत्माएर ओवर में 8 विकेट पर 322 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन दोनों भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों ने जैसी बल्लेबाजों ने जैसी बल्लबाजी की उससे इस पिच पर 400 का स्कोर भी कम पड़ जाता। भारत ने   42.1 ओवर में दो विकेट पर 326 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली। भारतीय कप्तान ने 36वो और उपकप्तान ने 20वां शतक बनाया। 
NTA UGC-NET Teaching & Research Aptitude Paper - 1 Online Test Package Available - Click Here