पर्रिकल हटेंगे, नए सीएम का ऐलान जल्द
गोवा : सहयोगी दलों ने छोड़ा अपना दावा
नई दिल्ली : भाजपा केंद्रीय नेतृत्व गोवा में पार्टी से नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहयोग दलों के साथ सहमति बनाने में सफल हो गई है। इस संबंध में राज्य में दोनों सहयोगी पार्टियों के साथ हुई कई दौर की बातचीत के बाद अबवह जल्दी ही इसकी घोषणा की सकती है। राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर लंबे समय से बीमार चल रहे है। पार्टी ने नए मुख्यमंत्री के लिए तीन नेताओं के नामों पर सहयोगी दलों के साथ बात की है। सहयोगी पार्टियों ने मुख्यमंत्री पद पर दावा छोड़ दिया है।