भारत ने मारा एशिया कप का छक्का 

अंडर-19 क्रिकेट : फाइनल में श्रीलंका को 144 रन से दी करारी मात 
ढाका. शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मैन ऑफ द मैच लेफ्ट आर्म स्पिनरहर्ष त्यागी (38 रन छह विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को रविवार को 144 रन के बड़े अंतर से रौंदकर अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। भारत अंडर-19 टीम ने अपनी सीनियर टीम की कामयाबी को दोहरा दिया जिसने हाल में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर एशिया कप जीता था। भारत ने फाइनल में 50 ओवर में तीन विकेट पर 304 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका को 38.4 आवर में 160 रन पर ढेर कर दिया।  भारत ने छठी बार अंडर -19 एशिया कप जीता है। भारत ने इससे पहल 1989, 2003, 2012, 2013-14 और 2016 में यह खिताब जीता था। भारत 2012 के टूर्नामेंट में संयुक्ता विजेता रहा था।  
JEE Main Free Online Test Series Available - Click Here
JEE Main
Free Online Question Bank Available - Click Here