नडाल शीर्ष पर, फेडरर दूसरे नंबर पर
एटीपी रैंकिंग : टॉप टेन खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं
मैड्रिड. स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोमवार को जारी पुरुष पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। नडाल 8,760 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए है। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने भी अपना दूसरा स्थान कायम रखा है। फेडरर के रैंकिंग में 6,900 अंक हैं। शीर्ष-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सर्बिया के नोवाक जोकोविच तीसरे, अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो चौथे, जर्मनी के एलेक्जेडर ज्वेरेव पांचवें, क्रोएशिया के मारिन सिलिन छठे, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम सावें, बुल्गारिया के ग्रीगोर दिमित्रोव आठवें, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन नौवें और अमरीका के जॉन इस्नर 10वें स्थान पर हैं।
IBPS Clerk Exam Free Online Test Series Available - Click Here
IBPS Clerk Exam Free Online Question Bank Available - Click Here