ईरान से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत 

सुषमा से मुलाकात : ईरानी विदेश मंत्री जवाद का दावा 
नई दिल्ली. भारत ईरान से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने ये बातें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ यूएन से इतर हुई बातचीत के बाद कही। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने इरादे स्पष्ट रखे हैं। दोनों देशों के मंत्रियों के बीच मुलाकात ऐसे वक्त हुई है जब ईरान के तेल व्यापार पर लगने वाला अमरीकी प्रतिबंध 4 नवंबर से लागू हो जाएगा। जरीफ ने कहा कि दोनों देशों  के बीच आर्थिक सहयोग जारी रहेगा। सुषमा ने मुझे आश्वासन  दिया है। उन्होंने कहा कि भारत साथ हमारे व्यापारिक रिश्ते रहे है। ईरान हमेशा ही भारत की जरूरतों का विश्वसनीय स्त्रोत रहा है। 
JEE Main Free Online Test Series Available - Click Here
JEE Main
Free Online Question Bank Available - Click Here