जडेजा रोहित ने दिलाई आसान जीत
एशिया कप : बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, जडेजा मैन ऑफ द मैच
दुबई : लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम में 14 महीने के लंबे अंतराल के बाद वापसी का जश्न चार विकेट लेकर मनाया जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 83 रन ठोके और भारत ने बांग्लादेश को एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर 4 मुकाबले में शुक्रवार को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से पीट दिया । भारत ने बांग्लादेश को 49.1 ओवर में 173 रन पर निपटाने के बाद 36.2 ओवर में तीन विकेट पर 174 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया ।
IBPS Clerk Free Online Test Series Available - Click Here
IBPS Clerk Free Online Question Bank Available - Click Here