आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा 

पीएम की घोषणा 
नई दिल्ली. सरकार ने देश भर में काम कर रही लाखों आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने फैसला किया है। बढ़ी रकम अगले महीने से मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोदी ऐप पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में यह घोषणा की। आंगनबाड़ी कार्यकार्ताओं को अब 4500 रुपए मिलेंगे।