राष्ट्रीय जूडों में राजस्थान को दो पदक 

जयपुर  :  राजस्थान ने ऊना में चल रही राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में दो पदक जीते । राजस्थान के अनिल सैनी ने 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 40 किलोगा्रम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया । राज्य जूडो संध के महासचिव भूपेंद्र ग्रेवाल के अनुसार फाइनल में अनिल को फाइनल में पराजय का मुंह देखना पड़ा । इसी आयु वर्ग के लड़कियों के मुकाबले के 44 किलोगा्रम भार वर्ग में राजस्थान की साक्षी सैनी ने आंधप्रदेश की वरसनी को पराजित कर कांस्य पदक जीता ।