गैर वरीय मिलीमैन से हारकर फेडरर बाहर
उलटफेर का शिकार बने 20 ग्रैंडस्लैम के विजेता रोजर
न्यूयॉर्क : गर्मी गैर वरीय जॅान मिलीमैन के अथक प्रयास और ढलती उम्र ने आखिर 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन रोजर फेडरर को वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन के चौथे दौर में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया । 37 साल के फेडरर को पुरूष एकल के चौथे दौर में मिलीमैन ने 3-6, 7-5, 7-6 से पराजित करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । पांच बार के यूएस ओपन चैंपियन फेडरर ने पहला सेट आसानी से जीता लेकिन विश्व में 55वें नंबर के मिलीमैन ने दूसरे सेट में पासा पलट दिया ।