जॉनसन व महिला रिले टीम को सोना

एथलेटिक्स : हिमा दास की चौकड़ी ने किया कमाल
जकार्ता. मध्य दूरी के धावक जिनसन जॉनसन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को 18वें एशियाई खेलों की 1500 मीटर स्पर्धा में गुरुवार को स्वर्ण पदक दिलाया जबकि महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम ने इस कामयाबी को आगे बढाते हुए देश को एक और स्वर्ण पदक दिलाया । पुरुषों की 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम ने रजत और महिला डिस्कस थ्रोअर सीमा पुनिया ने कांसय पदक जीता। जॉनसन ने भारत के लिए 12वां और महिला रिले टीम ने 13वां स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता ।