अहमद पटेल कोषाध्यक्ष , मोतीलाल वोरा महासचिव

कांग्रेस में बदलाव : सीपी से उत्तर - पूर्वी राज्य छिने
नई दिल्ली. कांग्रेस में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया । पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 साल से कोषाध्यक्ष पद संभाल रहे वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा की जगह अहमद पटेल को जिम्मा सौंप दिया । पटेल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव रहे है । पार्टी के अध्यक्ष पे पूर्वोत्तर के राज्यों में पार्टी की जड़े हिलने के बाद सीपी जोशी से इन राज्यों का प्रभार छीन लिया । अब दन राज्यों के प्रभारी महासचिव लुईजिन्हो लैरियो होंगे । विदेश मामलों के विभाग की जिम्मेदारी डॉ. कर्ण सिंह की जगह आनंद शर्मा को दी गई हैं। पार्टी महासचिव (संगठन) अशोक गहलोत के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने पटेल को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही वीरा को महासचिव बना पार्टी मुख्यालय के प्रशासन का जिम्मा सौंपा हैं ।