बजरंग ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

कुश्ती : अन्य भारतीय पहलवानों ने किया निराश, हरियाणा सरकार पूनिया को देगी तीन करोड़ का इनाम 
जकार्ता. भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने नाम के अनुरूप करिश्माई प्रदर्शन करते हुये 18वें एशियाई खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। हरियाणा सरकार ने बजरंग को तीन करोड़ का पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। बजरंग  ने कुश्ती मुकाबलों के 65 किग्रा फ्री स्टाइल वनज वर्ग के फाइनल में जापान के दाइची ताकातानी को 11 - 18 से पराजित कर एशियाई खेलों में अपना पहला स्वर्ण जीता । बजरंग ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने रास्ते  के सभी पहलवानों को धूल चटाते हुये खिताब अपने नाम किया ।