सिंधू चुकी , मारिन तीसरी बार चैंपियन
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : सीधे गेमों में हारीं भारतीय दिग्गज
नानजिंग (चीन). भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु अनचाही गलतियों के कारण फिर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में इतिहास रचने से चुक गईं । रविवार को खेले गए महिला एकल वर्ग के फाइनल में स्पेन की कैरोलीन मारिन ने विश्व की नंबर -3 खिलाड़ी सिंधु को मात देकर तीसरी बार विश्व चैंपियनश्पि् का स्वर्ण जीता । विश्व की नंबर -8 खिलाड़ी मारिन ने सिंधु को 45 मिनटों तक चले इस खिताबी मुकाबले में सीधे गेमों में 21 -19 , 21 -10 से मात दी ।