मंहगाई के चलते रिजर्व बैंक हुआ सख्त

तेल की किमत में तेजी और एमएसपी में बढ़ोतरी ने बढ़ाया दबाव 
नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने लगातार दूसरी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर में चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी का जो सख्त रवैया अपनाया है उसके पीछे महंगाई की मजबूरी छिपी हुई है । इस फैसले के जरिए केंद्रीय बैंक ने तेल की कीमतों में तेजी के चलते बढ़ी महंगाई को काबू करने की कवायद की है । इसके अलावा हाल ही में सरकार द्वारा खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई 50 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी के चलते आने वाले दिनों में मंहगाई का दबाव और भी बढ़ने के आसार को दखते हुए भी उसे यह कदम उठाना पड़ा ।