बंपर ऑफरों की बारिश पर गिरेगी बिजली
नए कानून से बड़ी कंपनियों के एकाधिकार पर लगाई जाएगी लगाम, रायशुमारी के बाद तैयार होगा विधेयक
नई दिल्ली. बाजार जाकर दुकानों की खाक छाने बिना घर बैठे खरीदारी की सहुलियत । इसपर भी आए दिन एक से एक बड़े डिस्काउंट ऑफर । इन खुबियों ने ही ऑनलाइन शॉपिंग को देश में काफी कम समय में इस कदर लोकप्रिय कर दिया कि परंपरागत कारोबार के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा होता नजर आने लगा । ऑनलाइन प्लेटफार्म का यह दबदबा ही अब उसके पांव में बेड़ियों का सबब बनने वाला है । सरकार नए कानून के जरिए उसकी नकेल कसने की तैयारी में है ।