भारतीय महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में
विश्व कप में इटली को 3-0 से हराया
लंदन. वदंना कटारियां के दो और लालरेमसियामी के एक गोल के दम पर भारत ने मंगलवार को महिला हॉकी विश्व कप के प्लेऑफ मुकाबले में इटली को 3 - 0 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली । भारतीय टीम पूल -बी में तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंची थी और इस मैच में हार उसे विश्व कप से बाहर कर सकती थी । अब गुरुवार को क्वार्टरफाइनल में भारत का मुकाबला अपने ही पुल -बी की टीम आयरलैंड से होगा । मैच में भारत को कुल छह पेनाल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से वह दो को गोल में बदल सकी ।