आज से टीम इंडिया की अग्नि परीक्षा

भारत ने 2007 में जीती भी आखिरी सीरीज 
बर्मिघम. विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में 11 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट सीरीज जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लक्ष्य के साथ खेल रहे है जिसके लिए उसकी परिक्षा पांच मैचों की सीरज में बुधवार से शुरू पहले मैच में होगी । भारत और इंग्लैंड एजबेस्टन में  पहले क्रिकेट टेस्ट के लिए आमने - सामने होंगी । मेहमान टीम इस बार पिछले खराब रेकॉर्ड को पीछे छोड़ना चाहती है तो इंग्लैंड भी अपने घरेलू मैदान पर विजयी लय को बरकरार  रखने के साथ 2016 - 17 में भारतीय जमीन पर पांच  मैचों की सीरीज में 4 -0 से मिली हार बदला चुकता करना चाहेगी ।